फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

कैलाश मानसरोवर भवन में 200 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार, आज से होगा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
कैलाश मानसरोवर भवन में 200 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार, आज से होगा शुरू
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शक्तिखंड में 140 करोड़ रुपये की लागत से बने कैलाश मानसरोवर भवन में अब कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन की सुविधा मिल पाएगी। शासन के निर्देश पर नगर निगम ने यहां पर 150 बेड का होम आइसोलेशन सेंटर रविवार को तैयार कर दिया। सोमवार से यह सेंटर कोरोना संक्रमितों के लिए शुरू हो जाएगा। नोडल अधिकारी सेंथिल पांड्यन सी, डीएम और जीडीए वीसी कृष्णा करुणेश व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शाम करीब साढ़े पांच बजे इसका उद्घाटन किया। निगम की तरफ से 25 बेड जीडीए, नगर निगम और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए रिजर्व किए गए हैं। वहीं, आरएसएस की सेवा भारती ने भी मानसरोवर भवन में 50 बेड के साथ प्राथमिक उपचार केंद्र खोलकर मंगलवार से कोरोना मरीजों की सेवा शुरू करेगा। इस तरह अब मानसरोवर भवन में 200 कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसको जय भारत कोविड केयर सेंटर नाम दिया गया है।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शनिवार को कैलाश मानसरोवर भवन का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने की शुरुआत की गई थी। इसमें रोशनी एनजीओ के साथ मिलकर कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए चर्चा हुई। जिसमें तय हुआ कि 150 बेड रिजर्व का कोरोना संक्रमितों को राहत दी जाए। एनजीओ की मदद से आइसोलेशन सेंटर में प्रत्येक बेड के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई है। जबकि सेंटर में भर्ती मरीज को नगर निगम की तरफ से खाने-पीने की व्यवस्था दी जाएगी। इसके अलावा मरीज की देखरेख और अन्य सुविधाओं के मद्देनजर एनजीओ से दो-तीन लोगों का स्टाफ भी आइसोलेशन सेंटर में मौजूद रहेगा। नगर निगम की तरफ से बताया गया कि कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती होने के बाद सिर्फ अपनी रिपोर्ट दिखानी होगी। यदि किसी के घर में कम जगह है या आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है तो वह अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाकर यहां सेंटर में भर्ती हो सकता है। इतना ही नहीं, नगर आयुक्त ने 150 में से 25 बेड फ्रंटलाइन वर्करों के साथ रिजर्व रखे हैं। जिसमे जीडीए, नगर निगम, पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारी व स्टाफ शामिल होगा। फिलहाल कैलाश मानसरोवर भवन में पूरी व्यवस्था का नोडल अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार और नगर निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन को बनाया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा मरीज को रजिस्ट्रेशन :
फैसेलिटी विंग के नोडल अधिकारी व चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने बताया कि रोशनी ट्रस्ट एनजीओ की मदद से यह व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती होने के लिए संस्था की द्धह्लह्लश्चऱ्//ह्म्शह्यद्धठ्ठद्बह्लह्म्ह्वह्यह्ल.द्बठ्ठ/ द्ग द्वड्डद्बद्य- ह्म्शह्यद्धठ्ठद्ब.ठ्ठद्दश2018ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व द्बठ्ठद्घशञ्चह्म्शह्यद्धठ्ठद्बह्लह्म्ह्वह्यह्ल.द्बठ्ठ अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए वहां पर एनजीओ का स्टाफ भी मौजूद रहेगा। जो कोरोना संक्रमित मरीजों की पूरी देखभाल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 बेड के साथ आरएसएस की सेवा भारती ने भी दी राहत :
आरएसएस हरनंदी महानगर के संघचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित रोगियों को बेड, ऑक्सीजन और बुनियादी उपचार देने के लिए मानसरोवर भवन में 50 बेड का प्राथमिक उपचार केंद्र खोला गया है। मंगलवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी। बताया गया कि इससे पहले संगठन ने नेहरू नगर व राजेन्द्र नगर में दो केन्द्र पहले से ही संचालित किए हुए हैं। इसी क्रम में तीसरे केन्द्र का प्रारंभ कैलाश मानसरोवर भवन से हो गया है। यहां सेंटर पर रोगियों को ऑक्सीजन, नर्सिंग व दवाइयां के सहायता के साथ-साथ भोजन, काढा, योगा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मनोचिकित्सक डॉक्टर द्वारा समय-समय पर परामर्श भी दिया जाएगा। रविवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सेवा भारती मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. आनंदपाल, अध्यक्ष डॉ. प्रवीण, सह-कार्यवाह आशीष व शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed