{"_id":"606cb5be8ebc3edc076e1860","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd216723725","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से जंग को शिफ्ट होगा कौशांबी का टोल बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से जंग को शिफ्ट होगा कौशांबी का टोल बूथ
विज्ञापन
कौशांबी में निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : GHAZIABAD City
प्रदूषण से जंग को शिफ्ट होगा कौशांबी का टोल बूथ
साहिबाबाद। कौशांबी में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। कौशांबी बस अड्डे के सामने स्थित एमसीडी का टोल बूथ शिफ्ट होगा। बस अड्डे से बसों की निकासी पैसेफिक मॉल के पास वाले गेट से ही होगी। बस अड्डे पर अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। वेव चौराहे को बंद कर यू-टर्न बनाया जाएगा। महाराजपुर टी-प्वाइंट को बंद किया जाएगा। कौशांबी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग को मल्टीलेवल बनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के निर्देश पर यह प्लान बना है। 10 अप्रैल तक लोगों से फीडबैक मांगा है। समिति ने मंगलवार को कौशांबी इलाके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दिल्ली और यूपी के अधिकारियों की सहमति के आधार पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के लिए आगामी 10 अप्रैल तक स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद कमेटी निर्णय लेगी और ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान को लागू कर दिया जाएगा। प्लान के तहत कौशांबी के ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई यू-टर्न बनाए जाएंगे। कई कटों को बंद किया जाएगा। वहीं मेट्रो स्टेशन पर बनी पार्किंग को मल्टीलेवल पार्किंग करने का निर्णय लिया है। जिससे रोड पर खड़े वाहनों को पार्किंग का स्थान मिल जाएगा।
कौशांबी में ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को लेकर कारवां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिल्ली और यूपी के अधिकारियों की एक समिति का गठन कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए। मंगलवार को समिति में मौजूद अधिकारी मेरठ मंडलायुक्त, जीडीए वीसी, नगर आयुक्त, उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम लखनऊ के अध्यक्ष, एसएसपी गाजियाबाद, नगर आयुक्त पूर्वी दिल्ली, पुलिस आयुक्त दिल्ली, सचिव परिवहन दिल्ली सरकार ने कौशांबी इलाके का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों की सहमति के आधार पर कौशांबी क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया। जिसके तहत वेव चौराहे को बंद कर दो यू-टर्न बनाए जाएंगे। पैसिफिक मॉल के सामने लो हाइट बैरियर के आगे पक्की सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही महाराजपुर टी प्वाइंट यू-टर्न को बंद किया जाएगा। साथ ही कौशांबी से दिल्ली जाने वाली सड़क के बाएं तरफ खाली स्थान पर ऑटो पार्किंग और रेहड़ी पटरी वालों के लिए विकसित किया जाएगा। पैसेफिक मॉल के पास खड़े होने वाले ऑटो कौशांबी बस अड्डा गेट नंबर ए के पास खड़े होंगे। इसके लिए यहां पर पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। यही नहीं कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बनी पार्किंग की क्षमता बेहद कम मिली। पार्किंग को मल्टीलेवल किया जाए। इससे सर्विस रोड पर खड़े वाहनों को पार्किंग में स्थान मिलेगा।
सर्विस रोड पर खड़े मिले वाहन
निरीक्षण में पाया कि ऑटो और टेंपो की संख्या सड़कों पर काफी अधिक है। इसको देखते हुए प्रत्येक रूट पर चलने वाले ऑटो के परमिट पर मार्ग स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक मार्ग का कलर कोड निर्धारित किया जाए। इससे ऑटो की संख्या सीमित की जा सकेगी। कौशांबी में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का निर्णय भी अधिकारियों ने लिया है। इसके साथ ही डाबर द्वारा सर्विस रोड को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करते हुए पाया गया। अधिकारियों ने डाबर प्रबंधन को तत्काल सर्विस रोड खाली कर परिसर के अंदर पार्किंग व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। विभाग की तरफ से दस तारीख तक स्थानीय निवासियों से फीडबैक मांगा गया है। जिसके बाद समिति प्लान को लागू करेगी।
विज्ञापन
डाबर होकर कौशांबी बस अड्डे नहीं आ सकेंगी बसें
अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि कौशांबी बस अड्डे में गेट नंबर एक से बसों की एंट्री हो और पैसिफक मॉल के पास वाले गेट से निकासी हो। आनंद विहार बॉर्डर के पास बने गेट को बंद किया जाएगा। यहां से बसें निकलती हैं तो दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक बाधित होता है। जिससे जाम की समस्या रहती है। इसके साथ ही सौर उर्जा मार्ग पर लो हाइट बैरियर लगाया जाएगा। ताकि विपरीत दिशा में आने वाली बसें सौर ऊर्जा मार्ग पर प्रवेश न कर सके। वहीं यूपी गेट की तरफ से आने वाली बसें लिंक रोड थाने के सामने से होकर बस अड्डे पहुंचेंगी। इसके साथ ही मोहननगर और इंदिरापुरम से आने वाली बसें वसुंधरा रेड लाइट फ्लाईओवर के नीचे से सौर ऊर्जा मार्ग होते हुए कौशांबी बस अड्डे आएंगी। कौशांबी बस अड्डे पर अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है।
टोल बूथ होगा शिफ्ट
दिल्ली जाने वाली सड़क पर बने दिल्ली के एमसीडी टोल बूथ को हटाने का निर्णय लिया गया है। इसकी वजह से यहां पर जाम की समस्या रहती है। इसके लिए सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद टोल को दाहिने तरफ से हटाकर बाएं तरफ शिफ्ट किया जाएगा। वहीं कौशांबी ईडीएम मॉल रोड पर डिवाइडर बनाया जाएगा। दिल्ली से कौशांबी की तरफ आने वाली सड़क पर लगे जर्सी बैरियर को हटाया जाएगा। इसके साथ ही सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दिल्ली और गाजियाबाद नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।