फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

वीएम सिंह बोले-बॉर्डर पर नहीं अब कोर्ट में लड़ेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
गाजियाबाद -यूपी गेट। प्रेसवार्ता के दौरान किसान नेता बीएम सिंह। फोटो: अमर उजाला। - फोटो : GHAZIABAD City
वीएम सिंह बोले-बॉर्डर पर नहीं अब कोर्ट में लड़ेंगे
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा-कानून वापसी तक डटें रहेंगे
साहिबाबाद। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हिंसा के बाद राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने घटना के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जिम्मेदार ठहराते हुए खुद को आंदोलन से अलग कर लिया है। वहीं, राकेश टिकैत ने कहा है कि यह देश के किसानों का मामला है, किसान बिना कानून वापसी कराए घर वापस नहीं जाएंगे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई तोड़फोड़ और लालकिले पर एक धर्म का झंडा फहराने की घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने आंदोलन की स्थिति खराब होने का जिम्मेदार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ठहराया। कहा कि सरकार के साथ उन्होंने तमाम बैठकों में हिस्सा लेने के बावजूद किसानों के मुद्दों को नहीं उठाया। सरदार वीएम सिंह ने समर्थकों के साथ अब कोर्ट के जरिए किसानों की लड़ाई लड़ने की बात कही है। वीएम सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद प्रशासन के साथ जो रूट तय हुआ था, उस पर सिंघु बॉर्डर की कमेटी की बात भी मानी गई थी। लेकिन देर रात मालूम हुआ कि राकेश टिकैत कुछ अलग रूट चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत पिछले कई दिनों से अलग तरह के बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली को लेकर सभी लोगों से बात की गई थी। उन्हें शांतिपूर्ण रैली के लिए समझाया गया था लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते थे कि यह रैली शांतिपूर्ण हो। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली से एक रात पहले उनकी राकेश टिकैत से मुलाकात हुई थी। जिसमें सभी को एक साथ सुबह 11 बजे दिल्ली चलने की बात हुई थी। मगर सुबह मालूम हुआ कि राकेश टिकैत तो बैरियर तोड़कर चले गए हैं। कहा कि सरकार को मालूम था कि ट्रैक्टर रैली में कुछ हो सकता है तो उसके लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं हुई। इसकी जांच कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह किसानों को कोर्ट के जरिए उनका अधिकार दिलाएंगे। वह आंदोलन से हटकर किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

उधर, गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने जारी बयान में कहा कि सरदार वीएम सिंह किसान आंदोलन से बहुत पहले ही बाहर हो गए थे। उनके हटने से आंदोलन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। किसान बिरादरी जागरूक है और आगे भी आंदोलन शांतिपूर्वक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed