{"_id":"63fd9bffa9e676757a0ca6d7","slug":"ghaziabad-religious-conversion-couple-staying-on-rent-in-indirapuram-luring-for-conversion-ucpi-organisation-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन: बच्चों को मिठाई-लड्डू का लालच दे दंपती पढ़ा रहा पाठ, संस्था के हर शख्स को मिला 20 का टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन: बच्चों को मिठाई-लड्डू का लालच दे दंपती पढ़ा रहा पाठ, संस्था के हर शख्स को मिला 20 का टारगेट
Tue, 28 Feb 2023 11:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:45 AM IST
सार
दंपती ने यह भी बताया कि इन दिनों वह छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के बहाने हॉल में बुलाते थे। इनकी संस्था यूसीपीआई के एक-एक पदाधिकारियों को 20-20 लोगों को धर्म के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य मिला हुआ था।
विज्ञापन
धर्मांतरण के आरोप में दंपती गिरफ्तार, प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यूपी मिशन के तहत यूसीपीआई संस्था के साथ मिलकर दंपती किराए के कमरे में लोगों को धर्म-परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। पुलिस ने स्थानीय निवासी प्रवीण नागर की शिकायत पर दोनों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है।
विज्ञापन
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी जॉन संतोष निवासी सेक्टर-5 वसुंधरा ने पत्नी के साथ मिलकर धार्मिक प्रचार-प्रसार, मीटिंग व प्रार्थना के लिए कनावनी में किराए पर हॉल लिया हुआ है। जहां मिशन से जुड़े लोग एकत्रित होकर मीटिंग करते हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उनकी रिमांड मांगी थी लेकिन अनुमति नहीं मिली। अब पुलिस को मंगलवार को कोर्ट से दोनों की रिमांड मांगी जाएगी।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पूछताछ में दोनों से काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। आरोपी जॉन संतोष के कनावनी स्थित हॉल से सामान भी कब्जे में लिया है। उन सभी तथ्य और जानकारी पर बारीकी से जांच चल रही है।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों ने बताया कि वह प्रदेश में लोगों को अलग-अलग तरीके से बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। इनके प्रदेश, जनपद, शहर और ब्लॉक स्तर पर टीमें बंटी हुई हैं। दंपती ने यह भी बताया कि इन दिनों वह छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के बहाने हॉल में बुलाते थे। इनकी संस्था यूसीपीआई के एक-एक पदाधिकारियों को 20-20 लोगों को धर्म के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य मिला हुआ था।
बच्चों को पढ़ाई के बहाने बुलाया और सिखाई ये बात
इसके लिए दंपती कनावनी गांव में आसपास रहने वाले बच्चों को पढ़ाई के बहाने बुलाते थे। आरोप है कि वहां बच्चों को बिस्कुट और लड्डू देने के बाद उनके धर्म को मानने के लिए कहते थे। रोजाना बच्चों से कहा जाता था कि वहां जो भी पढ़ाई है उसे अपने अभिभावकों से जरूर बताएं। कुछ बच्चों का कहना है कि ये लोग हमें बिस्कुट देकर कहते थे कि क्रिसमस मनाना, होली-दिवाली मत मनाना।
हालांकि पुलिस की जांच में अभी यह तथ्य सामने नहीं आया है कि जॉन संतोष और उसकी पत्नी के अलावा संस्था से जुड़े अन्य लोगों ने अभी तक लोगों का सम्पूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराया है या नहीं, या फिर जिन लोगों का धर्म परिवर्तन हो गया है तो उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है। इसके अलावा इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस संस्था की कुंडली भी खंगालने में जुटी है।
हालांकि पुलिस की जांच में अभी यह तथ्य सामने नहीं आया है कि जॉन संतोष और उसकी पत्नी के अलावा संस्था से जुड़े अन्य लोगों ने अभी तक लोगों का सम्पूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराया है या नहीं, या फिर जिन लोगों का धर्म परिवर्तन हो गया है तो उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है। इसके अलावा इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस संस्था की कुंडली भी खंगालने में जुटी है।