फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad ranked 16th in the state in the Chief Minister's dashboard review

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में प्रदेश में 16वें स्थान पर रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad ranked 16th in the state in the Chief Minister's dashboard review
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में गाजियाबाद प्रदेशभर में 16वें रैंक पर रहा। राजस्व से संबंधित कुल 54 परियोजनाओं में से सात परियोजनाओं में ई श्रेणी आई है और 31 परियोजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ए+ प्लस की रैकिंग मिली है। वहीं विकास कार्यों की 59 योजनाओं में 51 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समीक्षा के दौरान सीडीओ अभिनव गोपाल ने खराब रैंक लाने वाले विभागों से इसका कारण पूछा जिसमें कुछ विभागों ने बताया कि वह समय से पोर्टल अपडेट नहीं कर पाये जिसकी वजह से रैंक खराब आई है। कुुछ विभागों ने तकनीकी समस्या बताई। इस दौरान विभागों को स्पष्ट किया गया कि पोर्टल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर जिलाधिकारी और सीडीओ को अवगत कराया जाए उसका निस्तारण किया जाएगा। सीडीओ ने खराब रैकिंग वाले विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि अगले माह किसी भी विभाग की रैंकिग खराब नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य या फाइल को अपने स्तर पर लंबित ना छोड़ें इससे काफी सुधार हो सकता है। बैठक में ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नमामि गंगे, शिक्षा सहित सभी विभागों के कार्यों की प्रगति देखी गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed