फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad police tightens security at Delhi-Ghazipur border Rahul Gandhi Sambhal visit today update

यूपी पुलिस की तैयारी: राहुल गांधी के दौरे से पहले दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, बैरिकेडिंग से जाम

Wed, 04 Dec 2024 07:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 07:58 AM IST
सार

राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने के लिए यूपी गेट पर बैरिकेड लगाए जाने के दौरान जाम लग गया है। प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पुलिस बल मौजूद है। 

विज्ञापन
Ghaziabad police tightens security at Delhi-Ghazipur border Rahul Gandhi Sambhal visit today update
गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल आ सकते हैं। उनके जाने से पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली से बाहर जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात है। सड़क के एक साइट पर बैरिकेडिंग की है और वहीं यूपी गेट के नीचे वाले हिस्से को बैरिकेट से बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


यूपी गेट पर राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंच गए हैं। वहीं बुलंदशहर से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बॉर्डर पर मौजूद हैं। बैरिकेडिंग लगाए जाने के दौरान स्कूल बस और एंबुलेंस जाम में फंस गई। यूपी गेट पर गाजियाबाद के पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव भी पहुंचे हैं। बैरिगेडिंग पर चढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस समझा रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने वाले हैं। वह नई दिल्ली में हैं। वहां से बुधवार सुबह संभल के लिए रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि उन्हें संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई है। उधर उन्हें रोकने के लिए संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed