फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मुंबई के एक और व्यक्ति से ठगे एक करोड़ 32 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुंबई के एक और व्यक्ति से ठगे एक करोड़ 32 लाख रुपये
विज्ञापन

साहिबाबाद। फर्जी कॉल सेंटर खोलकर रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड को आठ सौ से एक हजार रुपये में खरीदते थे। वहीं, मुंबई का एक और मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग से 1.32 करोड़ की ठगी की गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल गाजियाबाद से संपर्क किया है।
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सुमित और अंकित दोनों खाते व सिमकार्ड की व्यवस्था करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अधिकांश सिम के लिए वेरिफिकेशन कॉल नहीं आता था। जब कभी कंपनी से वेरिफिकेशन के लिए कॉल आता था तो दस्तावेज की फर्जी जानकारी देकर बच जाते थे। इसी से यह लोग ठगी की वारदात करते थे। इसके बाद सिमकार्ड को तोड़कर फेंक देते थे। इंदिरापुरम पुलिस सर्विलांस की मदद से फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके बाद अन्य जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

साइबर सेल गाजियाबाद और इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार को रिटायर्ड सरकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को झांसे में लेकर पीएफ की धनराशि और बीमा की राशि निकलवाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस खाते में डलवाकर ठगी करने वाले कॉलसेंटर को पकड़ा था। पुलिस ने घनश्याम, राहुल और धर्मेद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी 2012 से अब तक दस हजार लोगों से एक अरब से अधिक रुपये की ठगी कर चुके हैं। जबकि तीन आरोपी अभी तक मामले में फरार हैं। पुलिस जिनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed