{"_id":"60e362ce8ebc3ef9ff101d3d","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2217293196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के उस्मान निजामी ने गाजियाबाद सेशन कोर्ट में बेल की अर्जी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के उस्मान निजामी ने गाजियाबाद सेशन कोर्ट में बेल की अर्जी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के उस्मान निजामी ने गाजियाबाद सेशन कोर्ट में बेल की अर्जी लगाई
लोनी। बुजुर्ग की दाढ़ी काटने की वीडियो को गलत तरीके से पेश कर वायरल करने के मामले में सोमवार को एक आरोपी उस्मान निजामी ने गाजियाबाद सेशन कोर्ट में बेल की अर्जी लगाई है। बुधवार को सुनवाई होनी है। वहीं मामले में एक आरोपी मसकूर उस्मानी के अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क कर जल्द अपने बयान दर्ज कराने को कहा है।
लोनी बार्डर थाना एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि लोनी में बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की वीडियो वायरल करने और माहौल खराब करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने ट्विटर समेत 9 पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस भेज कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। नोटिस के बाद तीन आरोपियों सबा नक्वी, जुबेर और राणा अयूब लोनी बार्डर थाने में अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। वहीं ट्विटर के एमडी के खिलाफ पुलिस सुप्रीम कोर्ट गई है। मामले में जम्मू के रहने वाले एक आरोपी सलमान निजामी ने अपनी एंटिसेपेटरी बेल गाजियाबाद के सेशन कोर्ट में डाली है। इस पर सुनवाई होने के बाद सलमान निजामी लोनी बार्डर थाने में अपने बयान दर्ज कराने आएंगे। वहीं बिहार दरभंगा में रहने वाले एक और आरोपी मसकूर उस्मानी के अधिवक्ता ने एसएचओ से फोन पर बात कर जल्द थाने आकर अपने बयान दर्ज कराने को कहा है। इनके अलावा अन्य किसी भी आरोपी ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। एसएचओ ने बताया कि जिन लोगों ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए है, उन्हें दूसरा नोटिस भेजा है। सभी आरोपियों के बयान होने के बाद पुलिस मामले में दोषियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।