Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मजबूरी: घर का खर्च चलाने के लिए बेच दिया अपना ही बच्चा, पुलिस के डर से उगला सच

Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 17 May 2021 01:07 AM IST
सार

जांच में पता चला है कि परिजनों ने घर का खर्च चलाने के लिए खुद ही अपने बच्चे को बेच दिया था। परिजन भीख मांगकर गुजारा करते हैं।

विज्ञापन
ghaziabad news
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : self

विस्तार

डाबर तालाब कॉलोनी में बुधवार को 14 दिन के बच्चे की चोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि परिजनों ने घर का खर्च चलाने के लिए खुद ही अपने बच्चे को बेच दिया था। परिजन भीख मांगकर गुजारा करते हैं। तीन साल पहले भी परिजनों ने अपने एक बेटे को एक लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस बच्चे को खरीदने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लोनी पुलिस के मुताबिक बुधवार को डाबर तालाब में रहने वाले एक दंपती ने अपने 14 दिन के बच्चे को बेच दिया था। बच्चे को बेचने का शक उन पर ना जाए इसलिए परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दो लोगों द्वारा उनके घर से 14 दिन का बच्चा चोरी करने की सूचना दी थी। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि पीड़ित से बात करने पर वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित के घर पर एक दंपती बुधवार दोपहर करीब 12 आए थे। करीब ढाई घंटे बाद दोनों दंपती दो काले रंग के बैग लेकर पीड़ित के घर से निकले थे। पुलिस को शक हुआ और बच्चे के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि पीड़ित दंपती ने घर का खर्च चलाने के लिए ही अपने 14 दिन के बच्चे को बेच दिया था। इससे पहले भी दंपती ने तीन साल पहले अपने पहले बेटे को करीब एक लाख रुपये में बेच दिया था। एसएचओ ने बताया कि बच्चा बेचने वाला आरोपी पिता मूलरूप से बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी उड़ीसा की रहने वाली है। आरोपी के कुछ रिश्तेदार भी डाबर तालाब कॉलोनी में रहते हैं। करीब तीन माह पूर्व ही वह लोनी के डाबर तालाब कॉलोनी में रहने आए थे। परिवार आसपास इलाकों में भीख मांगकर गुजारा करता है। लोनी से पहले वह मोदीनगर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिश्तेदार करता था डील
पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपती ने पूछताछ में एक रिश्तेदार द्वारा बच्चे को बेचने की बात कही थी। रिश्तेदार ही ग्राहकों से डील करता था। एसएचओ ने बताया कि रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिश्तेदार पहले दंपती से बात करता था, इसके बाद ग्राहकों से संपर्क करता था। एसएचओ ने बताया कि अभी पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरी होने पर और भी चीजें सामने आएंगी।

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने बच्चों को बेचा
एसएचओ ने बताया कि आरोपी दंपती के परिवार में 8 से 10 लोग हैं। परिवार के कुछ लोग उनके पड़ोस में ही रहते है। इन लोगों द्वारा भी बच्चा बेचने की बात सामने आ रही है। बच्चे को बरामद करने के लिए लोनी कोतवाली, गाजियाबाद की दो टीमें लगी हुई हैं। पुलिस आरोपी दंपती के रिश्तेदार द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापे मार रही है। पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में रखा है। दंपती की दो बेटियां भी हैं।


यह लगाया था आरोप
डाबर तालाब कॉलोनी में रहने वाले दंपती ने पुलिस को सूचना दी कि दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर सवार दो युवक किराए के मकान लेने की तलाश में उनके घर में पहुंचे। इस दौरान दंपती घर पर थे। युवकों ने किराए पर कमरे की जानकारी मांगी। बातचीत के दौरान युवकों ने उन्हें नौकरी दिलाए जाने की बात कही। जिस पर पत्नी चाय बनाने के लिए चली गई। रसोई में चाय बनाने के दौरान आरोपी बच्चे के पिता की नजर बचाकर बच्चा चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed