फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सात दिन बाद शुरू हुआ प्लांट, भरेंगे 1000 सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सात दिन बाद शुरू हुआ प्लांट, भरेंगे 1000 सिलिंडर
विज्ञापन

लोनी। मेरठ कमिश्नर की पहल से ट्रॉनिका सिटी स्थित ऑक्सीजन गैस प्लांट को 22 दिनों बाद ऑक्सीजन लिक्विड मिला है। ऑक्सीजन लिक्विड मिलने पर बंद प्लांट को शुरू कर दिया है। उड़ीसा से करीब सात टन लिक्विड मिला है, जिससे करीब एक हजार ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगे। वहीं बुलंदशहर से भी लिक्विड आ रहा है। बृहस्पतिवार को लोनी एसडीएम, विधायक ने प्लांट की शुरुआत की है।
ट्रॉनिका सिटी स्थित रोहित अग्रवाल का ऑक्सीजन गैस प्लांट है। इस प्लांट को पहले पानीपत से ऑक्सीजन लिक्विड मिलता था। करीब 22 दिनों पूर्व पानीपत से लिक्विड नहीं मिलने पर इस प्लांट को बंद कर दिया गया था। इस प्लांट से लोनी समेत आसपास इलाकों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई होती थी। प्लांट बंद होने से लोनी समेत आसपास के अस्पताल को ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी। प्लांट को शुरू करने के लिए स्थानीय विधायक, एसडीएम, चेयरमैन समेत अन्य समाजसेवियों ने प्रयास किए थे, लेकिन लिक्विड नहीं मिलने पर प्लांट शुरू नहीं हो पा रहा था। बुधवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मेरठ कमिश्नर से प्लांट के लिए ऑक्सीजन लिक्विड की मांग की थी। कमिश्नर ने 24 घंटे में लिक्विड देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्लांट संचालक को उड़ीसा के राउरकेला से लिक्विड मिला और प्लांट पर पहुंचा। प्लांट को ऑक्सीजन लिक्विड मिलने पर सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे लोनी विधायक, एसडीएम, तहसीलदार प्रकाश सिंह समेत अन्य लोगों ने प्लांट का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि अब लोनी के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर से आ रहा साढ़े 3 टन लिक्विड
लोनी एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि काफी प्रयास के बाद सात टन लिक्विड मिल सका है। इस लिक्विड से करीब एक हजार ऑक्सीजन गैस सिलिंडर भरे जाएंगे। इस प्लांट को जारी रखने के लिए अन्य स्थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। बुलंदशहर से भी जल्द साढ़े 3 टन लिक्विड आ रहा है। उन्होंने बताया कि खत्म होने से पहले ही लिक्विड का इंतजाम कर लिया जाएगा। रोजाना करीब 150 से 200 सिलिंडर भरने के निर्देश दिए गए हैं। करीब दो सप्ताह तक आसपास के अस्पतालों को ऑक्सीजन कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी सीएचसी में जल्द शुरू होगा कोविड अस्पताल
एसडीएम ने बताया कि लोनी सीएचसी को 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी के चलते अस्पताल शुरू नहीं हो पाया। कोशिश की जा रही है कि ट्रॉनिका सिटी के प्लांट से लोनी सीएचसी को सप्लाई की जाए। इस मामले में अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed