फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

होम आइसोलेशन में ज्यादातर मरीज दे रहे कोरोना को मात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
होम आइसोलेशन में बड़ी संख्या में लोग कोरोना को दे रहे मात
विज्ञापन

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के इंदिरापुरम में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर भी है। इलाके के 2093 मरीजों में से ज्यादातर ने होम आइसोलेशन में इलाज पूरा कर कोरोना संक्रमण पर विजय पा ली। उनकी इस लड़ाई में एओए भी सहभागी रहा। एओए की तरफ से सांझा चूल्हा (रसोई) से संक्रमितों को खाना-पानी और ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। अमर उजाला ने सोसायटियों की एओए से बातचीत की तो पता चला कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने होम आइसोलेशन में रहकर संक्रमण को मात दी।
-----------
आम्रपाली विलेज सोसायटी में 50 परिवार संक्रमण से उबरे
आम्रपाली विलेज के एओए पदाधिकारी सोनू मल्होत्रा ने बताया कि सोसायटी में 1002 लोग परिवार के साथ रहते हैं। जिसमें से 200 लोगों को कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। प्रशासन ने संक्रमण बढ़ने पर सोसायटी को सील किया है। एओए की तरफ से लोगों को बचाने के पूरे प्रयास किए गए थे। इसमें होम आइसोलेशन में रहने वालों को ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाइयों की सप्लाई देने का काम किया गया। सोनू के मुताबिक, एओए के पास जिस भी संक्रमित मरीज की व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना आती है उसके घर ऑक्सीजन सिलिंडर, कन्संट्रेटर और खाने का सामान पहुंचाया जाता है। इसके अलावा मरीजों का पल्स ऑक्सीमीटर से स्टेट्स भी चेक किया जाता है। सोसायटी के 12 लोगों को इमरजेंसी समय में अस्पताल में भर्ती भी कराया है। एओए सेक्रेटरी अमित शर्मा ने संक्रमितों के लिए अलीगढ़ से ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने का जिम्मा लिया हुआ है। इतना ही नहीं, सोसायटी में जिन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है उनके अंतिम संस्कार में भी मदद की है।
विज्ञापन

--------
निहो स्कॉटिश में 82 में से 59 लोगों ने कोरोना को हराया
एओए के पदाधिकारी अजय तंवर ने बताया कि अहिंसाखंड की निहो स्कॉटिश सोसायटी में कोरोना संक्रमण को लेकर काफी सजगता है। सोसायटी में 82 लोग कोरोना की चपेट में आए थे। जिसमें से 59 लोग होम आइसोलेशन में कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि पांच की गंभीर अवस्था में अस्पतालों में मौत हो चुकी है। एओए की तरफ से सोसायटी में दस बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार किया हुआ है। इसमें 30 के करीब लोगों ने रहकर कोरोना को मात दी है। जबकि एओए की तरफ से 10-12 लोगों की मदद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमितों के घर सैनिटाइजेशन से लेकर दवाई, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीमीटर समेत अन्य जरूरी सामान एओए की तरफ से पहुंचाया जाता है। संक्रमितों के घर सैनिटाइजेशन के लिए दो लड़के विशेषतौर पर तैनात किए गए हैं। मुख्य गेट पर तापमान और ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जीसी ग्रैंड सोसायटी में 100 संक्रमित, 60 से अधिक हुए ठीक
जीसी ग्रैंड सोसायटी फेडरेशन के पदाधिकारी अमरीश गर्ग ने बताया कि सोसायटी में 1000 से अधिक लोग रहते हैं। जिन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। एओए ने अपनी तरफ से आइसोलेशन सेंटर बनाया हुआ है। जबकि सोसायटी के अधिकांश लोग होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दे रहे हैं। उनके मुताबिक, अभी तक 100 संक्रमितों में से 60 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की एक कॉल पर ऑक्सीजन सिलिंडर, खाना-पानी और दवा से लेकर अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाई की जाती है। उन्होंने बताया कि अभी तक सोसायटी में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एओए की पूरी टीम कोरोना संक्रमितों पर निगरानी बनाए हुए है। सोसायटी में चार कन्संट्रेटर की व्यवस्था की गई है। किसी को भी ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत होती है तो उसे तुरंत दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed