{"_id":"60467f548ebc3ec89761ed89","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd215072090","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ghaziabad news
- फोटो : GHAZIABAD City
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, दो गिरफ्तार
लोनी। लिंग परीक्षण के आरोप में लोनी तिराहा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर फरीदाबाद की पीएनडीटी की टीम ने सोमवार दोपहर छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों को टीम ने पकड़ा। टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड की मशीन, 13 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज बरामद किए। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा फरीदाबाद की पीएनडीटी की टीम ने सोमवार दोपहर पीएनडीटी गाजियाबाद, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के साथ लोनी तिराहा स्थित साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। फरीदाबाद पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. हरजेंद्र सिंह ने बताया कि लोनी तिराहा स्थित साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग परीक्षण किए जाने की सूचना पर एक महिला को ग्राहक बनाकर परीक्षण के लिए भेजा गया। करीब एक बजे महिला दलाल राजू के साथ अल्ट्रसाउंड सेंटर में पहुंची। महिला के सेंटर में पहुंचते ही एक युवक ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच करनी शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने सेंटर पर छापामार कर परीक्षण करने वाले युवक विवेक निवासी बलराम नगर और दलाल राजु निवासी लक्ष्मी गार्डन को हिरासत में ले लिया। इनके कब्जे से टीम द्वारा महिला को उपलब्ध कराए गए तेरह हजार रुपए, अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य कागजात बरामद हुए। गाजियाबाद पीएनडीटी अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि सेंटर से बरामद अल्ट्रासाउंड मशीन और सेंटर को सील कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।