फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कारोबारी के फ्लैट में मृत मिली मेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रामप्रस्था प्लेटिनम हाइट्स सोसाइटी में कारोबारी के फ्लैट में मृत मिली मेड, मौके पर जांच करते एसप? - फोटो : GHAZIABAD City
कारोबारी के फ्लैट में मृत मिली मेड
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रीन प्लैटिनम हाइट्स सोसायटी में रहने वाले कारोबारी के फ्लैट में सोमवार को बाथरूम में मेड मृत मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोसायटी के बी ब्लॉक में 17वीं मंजिल पर अनिल जैन बेटे ईशांत, बहू निकिता के साथ रहते हैं। ईशांत सीए हैं और निकिता प्रोफेसर हैं। उनके पिता का दिल्ली के गांधीनगर में गारमेंट्स का कारोबार है। जनवरी 2020 में ही उन्होंने यहां फ्लैट खरीदकर शिफ्ट किया था। उन्होंने घर में काम करने के लिए एक मेड सीमा (18) को रखा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सीमा सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई। डेढ़ से दो घंटे तक वह बाहर नहीं निकली। करीब 11 बजे काम पड़ने पर बाथरूम का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से सीमा का कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सीमा फर्श पर पड़ी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह, एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम सुनील सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीमा के गले पर चोट के निशान मिले हैं, हालांकि मौके से पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों से मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली की एक एजेंसी से हायर की थी मेड
पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी ने मई 2020 को दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से सीमा को 6 हजार रुपये प्रतिमाह पर रखा था। सीमा मूल रूप से जिला सुंदरगढ़ ओडिसा की रहने वाली थी। उसके पास कोई मोबाइल नहीं था। अपने परिजनों से बात भी वह कारोबारी परिवार के मोबाइल से ही करती थी। रविवार रात को उसने सभी के साथ टीवी देखी और अपने कमरे में सोने चली गई। वह दिन में कारोबारी परिवार की डेढ़ वर्ष की बच्ची को भी संभालती थी। एजेंसी को मामले की जानकारी दे दी गई है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed