फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आंदोलन को पंजाब और हरियाणा में बांटना चाहती है सरकार : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एक्सप्रेसवे पर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
आंदोलन को पंजाब और हरियाणा में बांटना चाहती है सरकार : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर आंदोलन के 50वें दिन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर आंदोलन को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 तारीख की बैठक में मालूम हुआ कि सरकार इस आंदोलन को लंबा खींचकर पंजाब और हरियाणा में बांटना चाहती है। जिससे किसान आंदोलन पूरे देश को छोड़कर सिर्फ पंजाब तक सीमित रह जाए। वहीं सरकार एमएसपी पर भी बात नहीं करती, वह तीन कानूनों में संशोधन कराना चाहती है, जबकि हम कानून वापसी से कम में मानने वाले नहीं।
राकेश टिकैत ने कहा कि 19 की बैठक में फिर से तीनों कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी देने पर बात होगी। सरकार इस पर कैसे प्लान बनाए, इसके बारे में किसान उन्हें बताएगा। उन्होंने किसानों से लंबे आंदोलन की तैयारी करने की भी बात कही। किसान आंदोलन में पिछेल 50 दिनों से सफाई में जुटे नगर निगम और खोड़ा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का किसानों ने शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार और किसान आंदोलन अब दो पतंगों के बीच पेच लड़ने जैसी स्थिति में आ गया है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार को कभी भी हराना नहीं चाहते। सरकार तीनों कानूनों को वापस ले ले उसकी ही जीत होगी। राकेश टिकैत ने फंडिंग के बारे में कहा कि गांव के किसान चंदा इकट्ठा करके यहां सामान बांट रहे हैं। इस बीच उन्होंने लोगों को सचेत किया कि किसान समिति ने किसी को भी चंदा मांगने के लिए नहीं भेजा। गांव का किसान सिर्फ अपने जानकारों से सामान इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी के बाद समाधान की कुछ उम्मीद
टिकैत ने कहा कि 15 की बैठक के बाद सरकार से बातचीत से ही समाधान निकालने पर सहमति बनी है। लेकिन 21 फरवरी के बाद जब बजट सत्र शुरू होगा तो फिर समाधान निकलने की उम्मीद है। लेकिन किसान 25 अप्रैल तक गेहूं कटाई तक फ्री बैठा है। उन्होंने किसानों को कहा कि अगली बैठक में इस बार एमएसपी पर गारंटी देने की पहले बात होगी। इसके बाद तीनों कानून रद्द करने पर बात करेंगे। जबकि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने पर प्रमुुखता से बात रखी जाएगी। दूसरा सुप्रीम कोर्ट से जो भी निर्णय आएगा वो किसान समिति उसका सम्मान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed