{"_id":"5fb811968ebc3e9bbb18e238","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd208995397","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में जबरन बैठाकर सिर में मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में जबरन बैठाकर सिर में मारा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में जबरन बैठाकर सिर में मारा चाकू
साहिबाबाद। इंदिरापुरम में शिप्रा रिवेरा मार्केट के पास कुछ दबंग लड़कों ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने एक युवक को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। कार में युवक को जमकर पीटा और सिर में चाकू मारकर घायल कर दिया। कुछ दूरी पर दबंगों की कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद लोगों को आता देख दबंग कार छोड़कर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम के मकनपुर इलाके में विनीत त्यागी रहते हैं। वह मोहित त्यागी के साथ 16 नवंबर को शिप्रा रिवेरा मार्केट आए थे। रात में पार्किंग से बाइक निकलकर घर लौट रहे थे कि तभी तीन से चार युवक सबको धक्का मुक्की करते हुए आए। उनमें से एक युवक ने उनकी बाइक में लात मार दी। विनीत और मोहित ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मोहित किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया। जबकि विनीत को पकड़कर उन्होंने अपनी गाड़ी में डाल दिया और कहीं ले जाने लगे। उन्होंने कार में भी विनीत को मारा और उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया।
पीड़ित ने बताया कि अपने आप को सुमित पंडित बताने वाले लड़के ने उनके सिर में चाकू से वार कर दिया। इस दौरान गाड़ी की स्पीड तेज होने की वजह से कार डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद सभी दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे सौरभ ने विनीत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़ित की तरफ से सुमित पंडित और तीन अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।