फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कमरे में बेहोशी की हालत में मिले मां समेत चार बच्चे, बेटे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कमरे में बेहोशी की हालत में मिले मां समेत चार बच्चे, बेटे की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला की संजय कॉलोनी में बुधवार रात एक घर के कमरे में एक महिला तीन बेटियों और एक बेटे के साथ बेहोशी की हालत में मिली। पति ने सभी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों बेटियों का अभी इलाज चल रहा है। जबकि महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली पुलिस ने बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे में अलाव के धुएं से दम घुटने और फूड प्वाइजनिंग को घटना का कारण माना जा रहा है।
मूल रूप से खानपुर औरैया निवासी बलराम उर्फ गुड्डू (35) पत्नी रेनू (32), बेटी सोनी (13), मोनी (11), मनीषा (9) और बेटे अनमोल (5) अर्थला की संजय कॉलोनी गली नंबर पांच में रहते हैं। बलराम ठेली चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बलराम बुधवार शाम करीब सात बजे बड़े भाई रिंकू को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गए थे। ट्रेन नहीं मिलने के कारण दोनों रात करीब 11:30 बजे लौट आए। इस दौरान लोहे का मेनगेट बंद था। दरवाजा खोलने के लिए कुंडी खटखटाई और आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान गेट से सरिया डालकर कमरे के बंद दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। करीब एक घंटे तक आवाज लगाने के बाद सोनी बेसुध होकर लड़खड़ाती हुई कमरे से बाहर निकली और दरवाजे की कुंडी खोलते ही नीचे गिर गई। अंदर जाकर देखा तो सभी बेहोशी की हालत में पड़े थे। लोगों ने पास के ही एक डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराने को कहना। इसके बाद बलराम सभी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 5.30 बजे रेनू को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तीनों बेटियों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कमरे में रखा था अलाव, खाया था चिकन
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को छत पर अलाव जलाया गया था। इसके बाद रात को अलाव कमरे में रखा गया था। कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण सभी का दम घुट गया। लोगों का यह भी कहना था कि रात में बलराम, रिंकू और सभी बच्चों ने चिकन खाया था। जबकि रेनू ने आलू की सब्जी खाई थी। लोगों को अंदेशा है कि कहीं फूड प्वाइजनिंग तो नहीं हो गई। पुलिस ने बचा हुआ खाना और अन्य साक्ष्य मौके से जुटाए हैं। खाने की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता था बेटा, मां को नहीं दी जानकारी
लोगों ने बताया कि रेनू की काफी समय से तबियत खराब रहती है। बावजूद इसके वह स्कूल में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। बेटे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। लेकिन किसी ने भी रेनू को बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी। सभी का कहना है कि तीन बेटियों के बाद बेटा हुआ था। सभी उसे बहुत प्यार करते थे।
अनमोल को हुई थी उल्टी
घटना के दौरान पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि अनमोल को उल्टियां हुई थीं। उसके कपड़े उल्टियों से गंदे थे। धुआं फैलने से दम घुटने और फूड प्वाइजनिंग दोनों में उल्टियां होती हैं। ज्यादा आशंका दम घुटने की जताई जा रही है। वहीं कालोनी के लोगों का कहना था कि यहां पर गाजीपुर से लाकर खराब चिकन भी बेचा जाता है। लोगों ने कहा है कि बलराम के परिवार वालों ने भी चिकन खाया था, हो सकता है उन्हें भी खराब चिकन मिला हो।
क्या कहते हैं सीओ साहिबाबाद
देर रात कमरे में महिला और चार बच्चे बेहोशी की हालत में मिले थे। सभी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जानकारी मिली हैै कि कमरे में अलाव जलाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राकेश मिश्र, सीओ साहिबाबाद।

------
पहले भी हो चुके हैं हादसे
- लोनी के उत्तरांचल विहार कालोनी में 28 दिसंबर की रात कमरे में धुएं के कारण दम घुटने से पांच बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई थी।
- ट्रॉनिका सिटी स्थित एक पेपर फैक्ट्री में 2 जनवरी को गार्ड रूम में सो रहे गार्ड की दम घुटने से मौत हो गई थी। गार्ड अजय शंकर रूम में अंगीठी लगाकर सो रहे थे।
- प्रताप विहार में आग लगने के दौरान दम घुटने से जीडीए में सुपरवाइजर उनकी पत्नी और भाई की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed