फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर करोड़ों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर करोड़ों ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। जन औषधि केंद्र खोलने और दवा में फायदा दिलवाने के नाम पर ठगों ने दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में दो नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ठगों की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।

कुछ लोग शक्ति खंड-तीन इंदिरापुरम में लाल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड फार्मेसी नाम से एक कंपनी का ऑफिस चला रहे हैं। मुजफ्फरनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हेल्थ केयर के संचालक डा. मनवीर अत्रि और स्वरूप दत्त ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन्हें 70 फीसदी तक सस्ती दवाएं दिलाने का झांसा दिया था। इसके साथ रुपये कमाने का झांसा देकर रुपये जमा कराए। लोगों से दो तरह से रुपये जमा कराए गए। पहला स्टोर खोलने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए गए। इसमें बताया गया कि स्टोर पर 15 लाख रुपये की दवाई रखी जाएगी। तीन साल तक 60 हजार रुपये महीना लाभ के रूप में दिया जाएगा। दूसरा लोगों से 10 हजार, 55 हजार और 1.50 लाख रुपये जमाकर एक कार्ड बनाया। 10 हजार रुपये जमा कर कार्ड बनवाने वाले को हर सप्ताह 300 रुपये की दवा या लैब में जांच कराने या फिर रुपये देने की बात की। 55 हजार रुपये जमा करने वाले को हर सप्ताह 1200 रुपये की दवाई या लैब में जांच या रकम देने की बात की। इसी प्रकार 1.50 लाख रुपये जमा करने वाले को हर सप्ताह सात हजार रुपये की उपरोक्त चीजें देने की बात की। शातिरों ने गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर समेत अलग-अलग अन्य जिलों के सैकड़ों लोगों को अपने जाल में फंसाया। 20 सितंबर को लोग अपना पैसा लेने कार्यालय पहुंचे तो वह बंद मिला। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को दो नामजद एवं अज्ञात ठगों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित हरेंद्र ने बताया कि उन्होंने छह लाख रुपये जमाकर यह कार्ड बनवाया है। वहीं, देवेंद्र ने तीन लाख रुपये जमा किए हैं। देवेंद्र ने बताया कि उन लोगों को ठगने के लिए शातिरों ने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ अपनी फोटो दिखाई। अपने केंद्रों के उद्घाटन की फोटो दिखाई। इससे उन लोगों को विश्वास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed