{"_id":"5d66d9c58ebc3e017a20f551","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd183266688","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थला अंडरपास बंद, एक हफ्ते लगाना पड़ेगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थला अंडरपास बंद, एक हफ्ते लगाना पड़ेगा चक्कर
विज्ञापन

साहिबाबाद। सड़क निर्माण के चलते अर्थला अंडरपास को बंद कर दिया गया है। करीब एक सप्ताह तक अंडरपास बंद रहेगा। इसकी वजह से वसुंधरा से जीटी रोड को जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को एक से दो किमी का चक्कर लगाना पडु रहा है।, वहीं मोहन नगर चौराहे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा।
वसुंधरा सेक्टर दो की ओर रेलवे क्रासिंग पर बना अर्थला अंडरपास आनंद औद्योगिक क्षेत्र व जीटी रोड को वसुंधरा से जोड़ता है। वसुंधरा में रहने वाले लोग जीटी रोड और आनंद इंडस्ट्रीयल एरिया में आने-जाने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। आनंद इंडस्ट्रीयल एरिया में सड़क निर्माण के चलते इस अंडरपास को बंद किया गया है। इससे वसुंधरा से अर्थला अंडरपास से होकर जीटी रोड जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें मोहन नगर होकर आना-जाना पड़ रहा है। मोहन नगर चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। अधिकारियों की मानें तो करीब एक सप्ताह तक सड़क बनाने का काम चलेगा। इस दौरान अंडरपास बंद रहेगा। सड़क निर्माण के बाद ही अंडरपास को खोला जाएगा।
काफी समय से टूटी थी सड़क
आनंद इंडस्ट्रीयल एरिया की सड़क काफी समय से टूटी है। इसे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। बरसात में तो यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। अब इस सड़क की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके बनने से औद्योगिक क्षेत्र समेत यहां से आने-जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।