फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोविड कंट्रोल रूम में दोगुना हो गईं फोन कॉल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोविड कंट्रोल रूम में दोगुना हो गईं फोन कॉल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद एक सप्ताह में कोविड कंट्रोल रूम में फोन कॉल्स भी दोगुना हो गई हैं। पहले 15 से 20 कॉल आती थीं, लेकिन पिछले तीन दिन से 35 से 40 कॉल आ रही हैं। अभी कंट्रोल रूम में 20 स्टाफ है, लेकिन बृहस्पतिवार से संख्या बढ़ाकर दोगुना की जाएगी।
जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि एक पटल पर कोरोना से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण संभव हो सके, इसलिए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर चलाया जा रहा है। अगर किसी कोविड मरीज को परेशानी हो तो वह कंट्रोल रूम में फोन कर 24 घंटे मदद ले सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि संक्रमण की चपेट में आने की आशंका पर कहां पर जांच कराएं। एंबुलेंस कैसे मिले या इलाज के लिए कहां पर जाएं। इन सबकी मदद कोविड कमांड कंट्रोल रूम से की जाती है। होम आइसोलेशन में जरूरी दवाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने बताया अभी तक एक शिफ्ट में छह, दूसरी शिफ्ट में चार और रात के शिफ्ट में तीन लोग फोन रिसीव करते हैं, इसके बाद जिस विभाग से संबंधित कॉल होती है, उसे ट्रांसफर कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम से मरीज की काउंसलिंग, सैनिटाइजेशन कराने में मदद, भर्ती, एंबुलेंस और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। हमारी टीम मॉनिटरिंग करती है, अगर किसी मरीज को परेशानी है तो उसे तत्काल एंबुलेंस से भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed