{"_id":"61d20228fed5a138ad209505","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2321169188","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 से नहीं चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 से नहीं चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 से नहीं चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, करना होगा इंतजार
गाजियाबाद। पांच जनवरी से शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तिथि आगे खिसक गई है। नगरीय परिवहन निदेशालय से जारी सूची में गाजियाबाद का नाम नहीं आ सका है। अधिकारियों का कहना है अब अगले हफ्ते बसें जिले में पहुंचेंगी।
गाजियाबाद में 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है। पहले चरण में 15 बसों को चलाने की योजना है। पांच जनवरी से बसों को शहर के चार रूटों पर चलाया जाना था। रविवार को निदेशालय से जारी जिलों की सूची में आगरा, मथुरा, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली का नाम है। नगरीय परिवहन निदेशालय लखनऊ के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में बसों का संचालन अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। बसें हरियाणा के धारूहेड़ा से जिले में पहुंचेंगी।
तीसरी बार बदली तिथि : इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार शहर के लोग लंबे समय से कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का निर्णय नगरीय परिवहन विभाग ने लिया था। संचालन की तिथि पहले 26 नवंबर तय की गई थी। इसके बाद 26 दिसंबर हुई और फिर पांच जनवरी तय हुई। अब अगले हफ्ते तक बसों के आने की बात कही जा रही है। आरएम एके सिंह का कहना है कि बसों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हैं। बसों के आते ही संचालन शुरू हो जाएगा।