फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अब पीएसी की मौजूदगी में बनेगी चहारदीवारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अब पीएसी की मौजूदगी में बनेगी चहारदीवारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। गालंद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए चयनित जमीन की चहारदीवारी का काम नगर निगम फिर शुरू करेगा। इस बार मौके पर पीएसी तैनात रहेगी और काम पूरा होने पर ही सुरक्षा हटाई जाएगी। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में बताया कि जून से इस जमीन पर कचरा निस्तारण के लिए प्री-प्रोसेस प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
हाल ही में ग्रामीणों ने यहां नगर निगम की ओर से कराई गई करीब 200 मीटर चहारदीवारी तोड़कर जेसीबी और वाहन में भी तोड़फोड़ की थी। नगरायुक्त ने बताया कि इस मामले में उन्होंने 34 लोगों को नामजद कराकर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि हापुड़ डीएम और एसएसपी से उनकी वार्ता हुई है। गाजियाबाद जिला प्रशासन के सहयोग से गालंद में जल्द ही 15 दिन के लिए पीएसी तैनात कर दी जाएगी। कड़ी सुरक्षा में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गालंद में प्लाटिंग कर रहे कुछ कॉलोनाइजर इस योजना का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग का होगा चौड़ीकरण
नगर आयुक्त ने बताया कि एनएच-9 से गालंद स्थित निगम की जमीन तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए जीडीए जल्द ही काम शुरू कर देगा। चौड़ीकरण में वन विभाग की जमीन बाधक बन रही थी। जीडीए ने वन विभाग की 1500 वर्ग मीटर जमीन के बदले उन्हें मधुबन-बापूधाम में जमीन देने का निर्णय लिया है। वन विभाग की जमीन को रास्ते में मिलाकर उस पर पक्की सड़क बनाई जाएगी, ताकि वाहनों का आवागमन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मास्टर प्लान में भी जमीन होगी चिह्नित
नगर आयुक्त ने बताया कि 2031 तक के लिए बनाए जा रहे मास्टर प्लान में करीब 100 एकड़ जमीन का प्रावधान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कराया जा रहा है। जिस क्षेत्र में जमीन चिह्नित होगी, वहां भविष्य में कूड़ा निस्तारण के लिए परियोजनाएं लाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed