{"_id":"618d75921d9b47392c2cc080","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd229202459","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के उधार पैसे चुकाने के लिए दो छात्र बन गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट के उधार पैसे चुकाने के लिए दो छात्र बन गए लुटेरे
विज्ञापन
मुरादनगर कपड़ा शोरूम मालिक से लूट करने वाले दो छात्र गिरफ्तार.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरेट के उधार पैसे चुकाने के लिए दो छात्र बन गए लुटेरे
मुरादनगर। छह नवंबर को कस्बा रोड पर रेडीमेंट गारमेंट्स शोरूम के मालिक से लूट नौवीं और 11वीं के छात्रों ने की थी। बीडी और सिगरेट के 2200 रुपये चुकाने के लिए लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी को पकड़ लिया है। उनके पास से स्कूटी, 6900 रुपये, एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद किया है।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सीसीटीव फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। बुधवार रात पुलिस ने सूचना के आधार लूट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पुनीत उर्फ काला व निखिल उर्फ काला निवासी गांव शाहपुर बताया। पुनीत कक्षा 11 में और निखिल 12वीं में पढ़ता है। पुलिस के मुताबिक दोनों बीडी और सिगरेट पीते हैं। छात्रों ने बताया कि तीन माह से गांव की दुकान से 22 सौ रुपये की उधार बीडी और सिगरेट पी ली थी। दुकान वाला लगातार पैसों का तगादा कर रहा था। लूट करने के बाद दुकान वाले के पैसे दिए। छात्रों की यह पहली लूट की वारदात थी। छात्रों ने बताया कि व्यापारी मनोज अग्रवाल को पिस्टल दिखाकर लूटा था।