{"_id":"61819d0279a4d33c33387954","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd228795297","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक की 82 सोसायटियों को दिवाली बाद देना होगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक की 82 सोसायटियों को दिवाली बाद देना होगा टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक की 82 सोसायटियों को दिवाली बाद देना होगा टैक्स
गाजियाबाद। नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक की 82 सोसायटियों का टैक्स संबंधी डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के बाद अब हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन की 52 सोसायटियों में 35 हजार और क्रॉसिंग रिपब्लिक की 30 सोसायटियों के 14200 फ्लैट मालिकों को दिवाली बाद हाउस टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
दोनों ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के अधिकांश लोगों की ओर से हाउस टैक्स देने का विरोध किया जा रहा है। इन्हें अभी नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर निगम अधिकारियों का कहना है कि एक्ट के तहत उनके पास सोसायटियों से टैक्स वसूलने का पूरा अधिकार है।
निगम अधिकारियों के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसायटियों में 35 हजार में से 6312 फ्लैटों के टैक्स का अंकन किया जा चुका है। नए सर्वे में कुल 2200 फ्लैटों के संपत्तिकर के कंप्यूटरीकृत बिल जल्द जारी किए जाएंगे। सर्वे का कार्य प्रगति पर है। दूसरी ओर अब तक एक्सटेंशन की कई सोसायटियों ने 1.24 करोड़ का संपत्तिकर जमा कराया है। दूसरी ओर क्रॉसिंग रिपब्लिक में 14200 में से 5952 फ्लैटों के टैक्स का अंकन किया जा चुका है। इन फ्लैटों से 1.28 करोड़ का टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
नियमानुसार लिया जाएगा हाउस टैक्स:
निगम एक्ट के तहत नियमानुसार दोनों टाउनशिप की सोसायटियों के भवन स्वामियों से हाउस टैक्स लिया जाएगा। हाउस टैक्स वसूली की प्रक्रिया तेज करने के लिए दिवाली बाद कंप्यूटरीकृत बिल जारी किए जाएंगे। - संजीव सिन्हा, कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम