{"_id":"617ef1a4e6409374a763c5d3","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2286866138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की खरीदारी, चार घंटे जाम में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की खरीदारी, चार घंटे जाम में फंसे
विज्ञापन
जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे की खरीदारी, चार घंटे जाम में फंसे
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में रविवार को खरीदारी करने निकले लोगों को दिन भी जाम से जूझना पड़ा। फिर चाहे वो मुख्य मार्ग हो या गलियां, हर जगह वाहनों का रेला रहा। लोगों को खरीदारी करने में एक घंटे से भी कम समय लगा, लेकिन घर से बाजार आने जाने में चार घंटे लग गए। बदइंतजामी के चलते ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जारी किया रूट डायवर्जन प्लान भी किसी काम नहीं आ सका। सबसे बुरी स्थिति जीटी रोड और आंबेडकर रोड पर देखने को मिली।
सुबह से ही जीटी रोड पर दौलतपुरा, भाटिया मोड़, चौधरी मोड़, रेलवे स्टेशन के सामने, रामलीला ग्राउंड के सामने, घंटाघर मार्केट और हापुड़ तिराहे पर लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। इसी तरह आंबेडकर रोड पर तुराबनगर मार्केट, एक्सप्रेस मार्केट, मालीवाड़ा चौक, पुराना बस अड्डा पर लोग जाम में फंसे रहे। इसके अलावा नया बस अड्डा तथा मेरठ तिराहा से लेकर राजनगर एक्सटेंशन चौराहा तक लोग जाम से जूझते नजर आए।
ये क्षेत्रों में लगा लंबा जाम
मुख्य मार्गों के अलावा भीतरी इलाके भी जाम की गिरफ्त में आ गए। नेहरू नगर, गांधीनगर मार्केट, कविनगर एफ व सी ब्लॉक मार्केट, शास्त्रीनगर मार्केट, न्यू आर्य नगर, लोहिया नगर, हापुड़ रोड, हापुड़ चुंगी, संजयनगर सेक्टर-23, राजनगर आदि इलाकों में भी लोगों को जाम से रूबरू होना पड़ा। इसी तरह राजनगर एक्सटेंशन भी दिन निकलते ही जाम की गिरफ्त में आ गया और देर रात तक यही हालात बने रहे।
विज्ञापन
सड़क किनारे और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण जगह-जगह जाम दिखा। जबकि आंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र और जीटी रोड पर घंटाघर रामलीला मैदान में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की हुई है।
अधिकांश इलाकों में नजर नहीं आई पुलिस
अधिकारियों ने जाम से निजात पाने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया था। जिसके तहत 7 नवंबर तक लालकुआं और मोहननगर की तरफ से आने वाले बड़े व भारी वाहनों को शहर में प्रतिबंधित किया था। साथ ही चौधरी मोड़ से नया बस अड्डा के बीच ऑटो व टैंपो का संचालन ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के ऊपर से होना है। इसके अलावा हर प्वाइंट पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती करने का दावा किया था। लेकिन जाम लगने पर पुलिसकर्मी दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
कोट....
त्योहारी सीजन और छुट्टी के चलते रविवार को लोग खरीदारी करने निकले। वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। जबकि ट्रैफिककर्मी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।- रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक