{"_id":"616dc18761c67248c678ceb3","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22794203","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चाकू से गोदकर भाई को मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े चाकू से गोदकर भाई को मारने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े चाकू से गोदकर भाई को मारने का आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद। सुदामापुरी लाल क्वार्टर में आठ अक्तूबर को दिनदहाड़े फल विक्रेता औरंगजेब उर्फ अंजेब अली (34) की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी भाई जानेआम सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। भाई की हत्या के दौरान लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो जानेआलम ने इसी तमंचे को दिखाकर उन्हें पास आने से रोका था।
8 अक्तूबर को अंजेब अली की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप था कि 75 गज के प्लॉट के विवाद में बड़े भाईयों अहसान और जानेआलम ने उसे मौत के घाट उतारा। हत्या की वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें जानेआलम ने अंजेब को पकड़ा हुआ था, जबकि अहसान उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। मृतक की पत्नी फरहा ने मृतक के दोनों भाईयों, भाभियों शाहीन परवीन व शकीला तथा किराएदार ओमकार पाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने अहसान, शकीला और शाहीन परवीन को अगले दिन जेल भेज दिया था, जबकि जानेआलम व किराएदार फरार चल रहे थे।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि जानेआलम कभी रिश्तेदारों तो कभी जानकारों के यहां छिपकर फरारी काट रहा था। इस दौरान उसने अपना मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया। वह अनजान नंबरों से अन्य तीन भाईयों को पैरवी न करने के लिए धमका रहा था। उसका कहना था कि जो होना था, वह हो गया। मामले को बैठकर रफा-दफा करो। नहीं तो एक कत्ल की सजा और 10 कत्ल की सजा बराबर है। पीड़ित भाईयों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जानेआलम ने आखिरी बार जिस नंबर से धमकी दी, वह कश्मीर निवासी ट्रक चालक का निकला। चालक ने बताया कि एक शख्स मुरादाबाद से उसके ट्रक में बैठा था। उसने घर बात करने के लिए मोबाइल मांगा था। इसके बाद जानेआलम पुलिस के रडार पर आया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी का कहना है कि हत्या में किराएदार की भूमिका की जांच कर रही है।