{"_id":"616dbebee88d1735ed3bee82","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd227941663","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आवास के पास कार सवार युवकों ने रेस्टोरेंट में की मारपीट-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी आवास के पास कार सवार युवकों ने रेस्टोरेंट में की मारपीट-फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी आवास के पास कार सवार युवकों ने रेस्टोरेंट में की मारपीट-फायरिंग
गाजियाबाद। एसएसपी आवास के पास कार सवार 30-35 दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। रेस्टोरेंट संचालक-कर्मचारियों केसाथ मारपीट और तोड़फोड़ की। एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी कर फरार हो गए। आरोप है कि नशे की हालत में रेस्टोरेंट में बैठने से मना कर दिया था।
कविनगर थाना के सेक्टर 14 की जीडीए मार्केट में नीरज वर्मा व सूरज वर्मा जेडीआर के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के समय कुछ युवक शराब के नशे में उनके रेस्टोरेंट पर आए थे। उस दौरान कुछ परिवार बैठकर खाना खा रहे थे। उनकी स्थिति देखकर उन्होंने वहां बैठने से मना कर दिया। उसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार की रात आरोपी कार में सवार होकर 30-35 युवकों केसाथ पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने शांत होने के लिए किया तो आरोपियों ने उनके और साथियों केसाथ जमकर मारपीट की। उसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। नीरज ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी पास में ही पहुंचे हैं। उन्हें पकड़ा जा सकता है। घटना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की पकड़ने की बजाय उनसे तहरीर देने को कहा। आगे कहा कि उन्हें पकड़ना पुलिस का काम है। कविनगर एसएचओ ने बताया कि मारपीट का मामले सामने आया है। फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।