फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद में बंद हुई आरटीपीसीआर जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
amar ujala - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद में बंद हुई आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में आरटीपीसीआर जांच बंद हो गई है। शनिवार को सिर्फ एंटीजन जांच की गई। जबकि शासन का निर्देश हैं कि एक दिन में 3900 आरटीपीसीआर जांच की जानी है। शुक्रवार कोे 876 आरटीपीसीआर जांच की गई, जबकि शनिवार को एक भी नहीं हुई। एंटीजन किट से 2600 जांच की गई। बताया जा रहा है कि वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) समाप्त होने से जांच बंद हो गई है।
नहीं करा रहे लोग कोरोना की जांच
कोरोना जांच वही लोग करवा रहे हैं, जिन्हें किसी कारण से जांच रिपोर्ट की जरूरत है। पिछले पंद्रह दिन से वही लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं, जो बाहर से घूमकर आए थे, इसके बावजूद ज्यादातर बाहर से आने वाले लोग भी जांच कराने से बच रहे हैं। ऐसे में लोग कोरोना के लक्षण होेने पर भी जांच करवाने से बच रहे हैं। कोरोना जांच का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत प्रतिदिन विभागीय टीमें लक्षित क्षेत्र और विशेष क्षेत्र में लोगों की रैंडम टेस्टिंग करती हैं। इसमें रोजाना के लक्ष्य के 60 फीसदी सैंपल लिए जाने हैं।
विज्ञापन

डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि कोरोना के मरीज कम होने के साथ - साथ बीमारी का डर भी लगभग खत्म हो गया है। इसके चलते लोग कोरोना जांच पर विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं। डीएसओ ने बताया कि जिले में 24 बूथ पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मई में औसतन 700 से 800 लोग जांच कराने आते थे। अब केवल 80 से 110 लोग पहुंच रहे हैं। डीएसओ ने बताया कि अभियान में रोजाना अलग-अलग वर्ग क्षेत्र में सैंपल लिए जाते हैं, जिससे संक्रमित की पहचान कर उसको सही समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि जिले में रोजाना कम से कम छह हजार जांच रोजाना करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ स्तर से आपूर्ति नहीं हो पाई थी, इसलिए जांच बंद हुई थी। पचास हजार वीटीएम मेरठ से मिल चुकी है। रविवार से जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed