{"_id":"615b54308ebc3e61df07e74d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd227138850","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडाहेड़ा में बनेगा 50 बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडाहेड़ा में बनेगा 50 बेड का अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूडाहेड़ा में बनेगा 50 बेड का अस्पताल
गाजियाबाद। डूडाहेड़ा में 50 बेड के संयुक्त अस्पताल का भवन बनाने की जिम्मेदारी शासन ने आवास विकास परिषद को दी है। परिषद निर्माण कार्य का एस्टिमेट तैयार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के निर्माण के लिए 22 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। अस्पताल में प्रसव से लेकर सामान्य बीमारियों का इलाज मिलेगा।
विभाग के अभियंता आदित्य धीमान ने बताया कि परिषद के नए एस्टिमेट के बाद ही तय हो पाएगा कि निर्माण कार्य में वास्तविक बजट कितना खर्च होगा। विभाग का कहना है कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य का शिलान्यास हो जाएगा। इसके अलावा तीन अस्पताल और चार पीएचसी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। डूडाहेड़ा में अस्पताल बनाने के लिए नगर निगम ने जमीन उपलब्ध कराई है।
अस्पताल बनने के बाद विजयनगर, क्रासिंग रिपब्लिक, अकबरपुर बहरामपुर, सुदामापुरी, प्रताप विहार में लगभग 10 लाख की आबादी है। अस्पताल बनने के बाद लोगों को एमएमजी अस्पताल आने से राहत मिलेगी, क्योंकि लाइन पार क्षेत्र को शहर से जोड़ने के लिए दो ही रास्ते हैं। इनमें एक गौशाला अंडर ब्रिज और दूसरा नया बना विजय नगर फ्लाईओवर। दोनों ही रास्तों से मरीजों या गर्भवती महिलाओं को जिला एमएमजी और महिला अस्पताल आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम के चलते एंबुलेंस में ही महिलाओं के प्रसव भी हो चुके हैं।