फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पंचायत चुनाव में प्रचार करने वाला हेड कांस्टेबल निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पंचायत चुनाव में प्रचार करने वाला हेड कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। छुट्टी लेकर फिरोजाबाद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार करने के आरोप में एसएसपी पवन कुमार ने विजयनगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेश्वर को निलंबित कर दिया है। फिरोजाबाद पुलिस से सूचना मिली थी कि हेड कांस्टेबल के खिलाफ नसीरपुर थाने में हत्या की कोशिश व बलवे को दो मामले भी दर्ज हुए थे। जिसमें उसने अपने पक्ष की ग्राम प्रधान को वोट न देने पर गांव के लोगों पर गोली चलाई थी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल वीरेश्वर थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद के गांव गढ़ी दान सहाय का रहने वाला है। इस वर्ष हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उसके परिवार की एक महिला ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार थी। आरोप है कि हेड कांस्टेबल वीरेश्वर बहाने से छुट्टी लेकर चला गया और अपने गुट की प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर प्रचार-प्रसार किया। 27 अप्रैल को चुनावी रंजिश को लेकर गांव गढ़ी दान सहाय के पक्षों में जमकर पथराव, तोड़फोड़ और गोलीबारी हुई। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना में हेड कांस्टेबल वीरेश्वर भी शामिल था, जो अन्य लोगों के साथ फरार हो गया था। इसके अलावा वीरेश्वर समेत 6 लोगों के खिलाफ नसीरपुर पुलिस ने 17 जून को केस दर्ज किया था। दोनों मामलों में हत्या की कोशिश, बलवा, तोड़फोड़ फायरिंग की धाराएं लगाई गई थीं।
विज्ञापन

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल वीरेश्वर के भतीजे नीरज की पत्नी जयप्रभा गांव में प्रधान पद की उम्मीदवार थी। वीरेश्वर ने न सिर्फ चुनाव में प्रचार किया, बल्कि हथियारों के बल पर गांव में दहशत फैलाकर अपनी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया। फिरोजाबाद पुलिस द्वारा दो केस दर्ज होने की सूचना मिलने के बाद हेड कांस्टेबल वीरेश्वर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। हेड कांस्टेबल ने अपने कर्तव्य के विपरीत कार्य करके पुलिस विभाग की छवि धूमिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed