फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

45 लाख की लूट और हवाला कारोबार में 10 से अधिक पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
45 लाख की लूट और हवाला कारोबार में 10 से अधिक पकड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरडीसी केदुर्गा चैंबर में चेन्नई के चावल कारोबारी से हवाला की रकम में से 45 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने हापुड़ निवासी मुख्य आरोपी अरविंद त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा करीब 10 अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को 45 लाख की लूट और हवाला कारोबार दोनों का एक साथ खुलासा किया जाएगा।
चेन्नई के मुखपर निवासी चावल कारोबारी आनंद गुरुग्राम निवासी अपने अंकल दीपक पलटा और एक रिश्तेदार के साथ चावल की खरीदारी करने गाजियाबाद आए थे। वह दिल्ली से एक करोड़ रुपये लाए थे। दीपक पलटा के माध्यम से कारोबारी की मुलाकात हापुड़ निवासी अरविंद त्यागी से आरडीसी स्थित दुर्गा टावर में वकील अतुल त्यागी के चैंबर में हुई थी। कारोबारी का आरोप है कि अरविंद त्यागी और उसके चार साथियों ने उनसे 45 लाख रुपये लूट लिए, जबकि 55 लाख रुपये से भरा बैग उन्होंने नहीं छोड़ा। इसके चलते आरोपियों ने उन्हें पिस्टल की बट से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान भी कर दिया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक करोड़ रुपया हवाला का था, जिसे नंबर एक में करने के लिए गाजियाबाद लाया गया था। यहां आकर रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अरविंद त्यागी 45 लाख रुपये छीनकर ले गया।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में हवाला कारोबार का खुलासा
पुलिस के मुताबिक कारोबारी से 45 लाख की लूट के मामले में हवाला कारोबार का खुलासा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई लोग इसमें शामिल हैं। चेन सिस्टम से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि एक सफेदपोश के बेटे की भूमिका भी हवाला कारोबार में संदिग्ध मिली है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed