{"_id":"611c11288ebc3e43257871dd","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2242826126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल ले जाने की बजाय कारोबारी को इधर-उधर घुमाती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल ले जाने की बजाय कारोबारी को इधर-उधर घुमाती रही पुलिस
विज्ञापन
कारोबारी से लूट के बाद घटनास्थल का मुआयना करते आईजी।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल ले जाने की बजाय कारोबारी को इधर-उधर घुमाती रही पुलिस
गाजियाबाद। चेन्नई के कारोबारी से दिनदहाड़े 45 लाख की लूट की घटना के बाद पुलिस का संवेदनहीन चेहरा देखने को मिला। घटना के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस लहूलुहान कारोबारी को अस्पताल ले जाने की जगह घंटों तक यहां-वहां घुमाती रही। कारोबारी द्वारा सांस लेने में दिक्कत होने की बात कहने पर उसकी मरहम पट्टी कराई गई।
कारोबारी से लूटपाट की घटना करीब 12.45 बजे हुई थी। पुलिस 1.20 बजे के आसपास मौके पर पहुंची। उस वक्त कारोबारी लहूलुहान हालत में दुर्गा टावर की गैलरी में कुर्सी पर बैठा था। पुलिस ने आते ही उस पर सवालों की बौछार शुरू कर दी। पहले एक दरोगा, फिर एसएचओ और अंत में एसपी सिटी ने घटना की बाबत पूछताछ की। इस दौरान कारोबारी सिर पर हाथ रखे बुरी तरह सहमा रहा। कारोबारी इतना घबराया हुआ था कि उसे अपना मोबाइल नंबर और गुुरुग्राम वाले अंकल का नाम भी याद नहीं आ रहा था। इसके बाद भी पुलिस की शुरूआती पूछताछ पूरी नहीं हुई। दुर्गा टावर के बैक साइड में स्थित एक ऑफिस में कारोबारी को ले जाया गया, जहां उससे करीब एक घंटे तक सीसीटीवी कैमरे दिखाकर आरोपियों की पहचान कराई गई। कारोबारी ने सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही और वह बेसुध सा होने लगा, तब जाकर पुलिस की इंसानियत जागी और उसकी मरहम-पट्टी कराई।
पास खड़े पुलिसकर्मी बोले, पहले शिकायत दर्ज कराओ
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के बाद लहूलुहान कारोबारी दुर्गा टावर के पास खड़ी पुलिस वैन के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उससे दो टूक कहा कि पहले वह शिकायत दर्ज कराए। उसके बाद कार्रवाई होगी। इसके बाद कारोबारी दुर्गा टावर के बाहर सिर पकड़कर बैठ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।