फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद में घर पर खड़ी कार का लखनऊ-आगरा टोल पर कट गया चालानघर पर खड़ी कार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कट गया टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घर पर खड़ी कार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कट गया टोल
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद में घर पर खड़ी कार का निजी वॉलेट कंपनी ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल काट दिया। पीड़ित ने वॉलेट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस तरह से टोल कैसे कट सकता है। जब व्यक्ति की कार घर पर खड़ी हुई है। थाना पुलिस ने मामले को साइबर सेल में भेज दिया है।

संजय नगर निवासी सौरभ ने मधुबन बापूधाम में तहरीर दी है कि उनकी कार पिछले कई दिनों से घर पर खड़ी हुई है। घर पर खड़े हुए ही उसका टोल कट गया। उन्होंने एक निजी कंपनी का फास्टैग वालेट लिया है। मंगलवार को वह अपने घर पर थे, लेकिन उनके खाते से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनके फास्टैग से 595 रुपये की राशि कट गई। जब उन्होंने मैसेज देखा तो संबंधित कंपनी के वॉलेट बैंक के कस्टमर केयर को दी। वहां से उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पीड़ित ने फिर से जानकारी करनी चाहिए, लेकिन उनका जवाब वही था। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। मधुबन बापूधाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed