{"_id":"60452a308ebc3e8c8e61bbf9","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd215009943","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीबीआई अफसर ने चिपकाया पलायन का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीबीआई अफसर ने चिपकाया पलायन का पर्चा
विज्ञापन
विजय नगर में पीड़ित परिवार ने लगाया पलायन का पोस्टर
पूर्व सीबीआई अफसर ने चिपकाया पलायन का पर्चा
गाजियाबाद। विजयनगर में पड़ोसी से तंग आकर सीबीआई से सेवानिवृत्त व्यक्ति परिवार समेत पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने अपने घर पर पलायन का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह झूठी शिकायत और मुकदमों से परेशान हो गए हैं। घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ, आरोपी युवक ने एक पुराना वीडियो वायरल किया है, जिसमें वह अपनी जान को खतरा बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजयनगर सेक्टर-11 निवासी नकुल सैन एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पौत्र केसाथ मारपीट की थी। आरोपी को समझाने के लिए उनके बेटे गए तो उनसे अभद्रता की गई। आरोपी उसके बाद से धमका दे रहा है। आरोप लगाया कि उसने बेटे को झूठे मुकदमे में भी फर्जी तरीके से फंसा दिया है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर परिवार समेत समेत घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने घर के गेट पर लगाए पलायन नोटिस में लिखा है, पड़ोसी की गलत हरकतों से तंग आकर वह व उनका परिवार घर छोड़ने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोस में रहने वाला युवक खुद को पत्रकार बताता है। उसने एक वीडियो बनाई है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक पड़ोसियों के बीच रौब झाड़ने के लिए उकसाने का प्रयास करता है। वहीं, जब कोई पड़ोसी उसका विरोध करता है तो उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराता है। वहीं वीडियो की जांच में पता चला कि करीब डेढ़ महीने पहले एक व्यक्ति से आरोपी का झगड़ा हुआ था। उसी समय रात में साढ़े तीन बजे आरोपी एसएसपी कार्यालय पहुंचा था और अपनी जान का खतरा बताते हुए खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। अब आरोपी ने फिर से वही वीडियो वायरल कर दिया है। उसमें वह बता रहा है कि उस पर कोई युवक फायरिंग कर रहा है। सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।