फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पिंक पेट्रोलिंग से मिलेगी सुरक्षा, सिटी बसों में होंगे पैनिक बटन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बस
पिंक पेट्रोलिंग से मिलेगी सुरक्षा, सिटी बसों में होंगे पैनिक बटन
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाना जरूरी है। गाजियाबाद पुलिस ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए 83 संवेदनशील स्थानों पर पिंक बूथ और आउटपोस्ट बनाने का फैसला लिया है। महिला पुलिस पिंक पेट्रोलिंग करेगी और 168 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने महिला अपराध पर अधीनस्थों से जिले में एक सर्वे कराया। इस सर्वे में महिला अपराध के प्रति संवेदनशील 83 स्थान चिन्हित किए गए। इन स्थानों पर पुलिस की फैंटम, पीआरवी के अलावा स्कूटी पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया जाएगा, जिससे अपराधियों को पकड़ा जा सके। महिला पुलिसकर्मी बाजार व संवेदनशील स्थान पर कई बार सामान्य महिलाओं की तरह जाएंगी और वहां पर अलर्ट रहेंगी, जिससे अपराधी सामान्य महिलाएं समझ कर उनके साथ वारदात करने का प्रयास कर सकें। जिले में मुख्य बाजार, चौक-चौराहे व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर महिलाओं की कड़ी सुरक्षा होगी। करीब 83 स्थानों पर महिला पिंक बूथ और पिंक आउटपोस्ट की स्थापना की जाएगी। इससे महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। पिंक पेट्रोलिंग के लिए 30 स्कूटी, 21 थानों के लिए 42 एक्सयूवी की मांग की गई है। यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर दौड़ती रहेंगी। शिकायत मिलने पर महिला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम रखेगा 168 प्वाइंट पर निगाह
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शहर में 168 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी निगरानी के लिए एक इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे शहर पर नजर रखगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्शा, ऑटो पर रहेगी विशेष निगाह
जिले में ई-रिक्शा, रिक्शा और ऑटो में सफर करने वाले महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरी तरह से महिलाओं पर होने वाले अपराध को रोका जाएगा। ऑटो में सफर करने दौरान पिछले कुछ समय में कई वारदाते हुई हैं। लूटपाट से लेकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। कई को अपहरण करने की कोशिश की गई। अब महिलाएं इनमें सुरक्षित सफर कर सकेंगी।

तीन महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी शुभारंभ जल्द
महिला अपराध को रोकने के लिए जिले में तीन महिला रिर्पोटिंग चौकी बनाई गई हैं। महिला दिवस पर राजनगर सेक्टर तीन, मुरादनगर कस्बा और साहिबाबाद कस्बा महिला रिर्पोटिंग चौकी का शुभारंभ किया जाएगा। यहां महिलाओं की परेशानी सुनकर उनकी समस्या का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed