फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पिज्जा बुकिंग के बाद आए लिंक पर क्लिक करते ही कटी रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
साइबर क्राइम।
पिज्जा बुकिंग के बाद आए लिंक पर क्लिक करते ही कटी रकम
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम में रहने वाले परिवार से एक नामी कंपनी का पिज्जा बुक कराने के नाम पर 14 हजार रुपये ठग लिए गए। पिज्जा बुक करने के बाद भुगतान के लिए कंपनी से आए लिंक पर करते ही उनके खाते से रकम कट गई। परिवार ने साइबर सेल से शिकायत की है।
गोविंदपुरम निवासी सुनील चौधरी ने बताया कि वह कविनगर में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। वह शनिवार की शाम अपने कार्यालय में थे। इसी दौरान घर पर उनकेबच्चों ने इंटरनेट से एक नामी कंपनी का पिज्जा ऑनलाइन बुक कराने के लिए नंबर निकाला। उस नंबर पर कॉल की तो पता चला कि नामी कंपनी अब कैश ऑन डिलीवरी नहीं करता है। इसलिए ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा। इसके बाद ठगों ने उन्हें एक लिंक भेज दिया। उन्होंने लिंक में मांगी गई सभी जानकारियों को भर दिया। उसके बाद एक ओटीपी आया। उन्होंने ओटीपी पूछा। ओटीपी बताने के बाद उनके खाते हुए 14 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने देखा कि इतने रुपये एक साथ कैसे कट सकते हैं। उन्होंने तत्काल ठगी की जानकारी पुलिस को दी। खाते को बंद करा दिया। बताया कि खाते में 14 हजार रुपये ही थे। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित ने वारदात के तत्काल बाद उन्हें सूचना दी। उन्होंने बैंक को ईमेल कर इस ट्रांजेक्शन को रुकवा दिया। बैंक ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह पीड़ित का पैसा वापस करा दिया गया है।
विज्ञापन

जल्द दें ठगी की सूचना तो मिल जाएगा पैसा वापस
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति इस बात का विशेष ध्यान रखें जैसे ही साइबर ठगी की सूचना मिले। उसे तत्काल साइबर सेल को जानकारी दें, इससे समस्या का तत्काल समाधान हो सकता है। आपका पैसा भी वापस मिल सकता है। जितना लेट जानकारी दी जाएगी, उतना ही अपराधी को पकड़ने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कॉप पर दर्ज नहीं हुई शिकायत
इंदिरापुरम निवासी मोहित कुमार यादव ने बताया कि चार मार्च को उसके साथ 60 हजार रुपये ठगी हो गई थी। उन्होंने यूपी कॉप पर इसकी शिकायत की थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। दो बार शिकायत निरस्त हो गई। तीसरी बार में शिकायत को दर्ज कर लिया गया। उन्होंने साइबर सेल से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed