{"_id":"600346618ebc3e2e6d5711a4","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2120829158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मारते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को टक्कर मारते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार
विज्ञापन
कार हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक को टक्कर मारते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ग्राम नूरपुर के सामने शनिवार को बाइक को रौंदने के बाद बेकाबू होंडा सिटी कार सड़क से 10 फुट नीचे आ गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक घायल अवस्था में मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर कलछीना निवासी बाबर (30) अपने साथी महताब के साथ बाइक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होकर जा रहा थे। ग्राम नूरपुर के सामने तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार बाबर व महताब गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई होंडा सिटी कार एक्सप्रेसवे से उछलकर करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। राहगीरों ने बाइक सवारों को मुरादनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने के कारण बाबर को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि कार चालक फरार हो गया है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।