फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सैलरी रोककर बॉस ने संबंध बनाने का डाला दबाव, रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दुष्कर्म की को​​​शश
सैलरी रोककर बॉस ने संबंध बनाने का डाला दबाव, रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में बॉस द्वारा दफ्तर में काम करने वाली युवती पर शारीरिक संबंधों का दबाव डालने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए आरोपी ने उसकी सैलरी भी रोक ली। पीड़िता ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि वह क्रॉसिंग रिपब्लिक के एक ऑफिस में जॉब करती है। बॉस ने उसकी सैलरी 21 हजार रुपये तय की थी। उसे कई महीनों से सैलरी नहीं दी गई। कभी कुछ तो कभी कुछ बहाना बना दिया गया। जरूरत पड़ने पर वह अपने बॉस आशीष त्यागी निवासी गौर सिटी के पास गई तो उसने अश्लीलता शुरू कर दी। आशीष ने कहा कि वह सैलरी ही नहीं, बल्कि और ज्यादा पैसे भी दे देगा, लेकिन इसके लिए उसे संबंध बनाने होंगे।
विज्ञापन

मेरे पास नहीं आई तो मार डालूंगा
पीड़ित युवती का कहना है कि वह बॉस के इरादे भांपकर उसके केबिन से बाहर निकल गई। आरोपी गालीगलौज कर धमका रहा है। बॉस कह रहा है कि उसे उसके पास आना ही होगा। अगर वह उसके पास नहीं आई तो वह उसे जान से मार डालेगा। दहशत में आई पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर पर आशीष त्यागी के खिलाफ अश्लीलता, धमकी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed