फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud cases on five involving Vice President and CEO of Paytm Payment Bank

पेटीएम पेमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट व सीईओ समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 09 Feb 2020 06:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
fraud cases on five involving Vice President and CEO of Paytm Payment Bank
डेमो - फोटो : डेमो

कविनगर पुलिस ने पेटीएम पेमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट व सीईओ समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट केतहत मुकदमा दर्ज किया है। खाते से 1.46 लाख रुपये कटने पर आरडीसी स्थित मार्केटिंग कंपनी के मालिक ने तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप है कि उनके द्वारा पेटीएम से की गई ट्रांजेक्शन की डिटेल देकर उन्हें झांसे में लिया गया। उनका दावा है कि यह डिटेल पेटीएम बैंक के अलावा किसी अन्य के पास नहीं हो सकती।

विज्ञापन


आरडीसी स्थित एलेटोरिया बुलेवर्ड मॉल में मार्केटिंग कंपनी चलाने वाले राजकुमार सिंह का कहना है कि 28 दिसंबर 2019 को दोपहर पौने तीन बजे उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम अजय शर्मा निवासी सेक्टर-5 नोएडा बताते हुए खुद को पेटीएम पेमेंट बैंक के कर्मचारी के रूप में दिया। अजय ने कहा कि उन्हें पेटीएम पेमेंट बैंक की ओर से कैश बैक दिया जा रहा है। इसके लिए एक लिंक भेजा जाएगा, जिसे क्लिक करना है। संदेह होने के कारण उन्होंने लिंक को क्लिक नहीं किया। आरोप है कि इसके बाद कॉलर ने उनके एक ग्राहक की वेरिफिकेशन भी कराई, यह जानकारी सिर्फ पेटीएम पेमेंट बैंक के पास गोपनीय होती है।
विज्ञापन


पेटीएम खाते से की ट्रांजेक्शन बताकर झांसे में लिया
राजकुमार सिंह का आरोप है कि कॉलर ने उनके द्वारा पेटीएम खाते से की गई ट्रांजेक्शन बताकर उन्हें झांसे में ले लिया। कॉलर ने यह भी कहा कि मोबाइल पर आने वाला पिन भी नहीं बताना है। आरोप है कि इसके बाद लिंक पर क्लिक करते ही उनके पेटीएम पेमेंट बैलेंस से अलग-अलग ट्रांजेक्शन आईडी द्वारा एक लाख 46 हजार 694 रुपये निकाल लिए गए। साथ ही आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक के आरडीसी शाखा में उनके खाते से भी एक लाख 39 हजार 858 रुपये पेटीएम पेमेंट बैंक के ई-वॉलेट में क्रेडिट कर लिए गए, जिसका पता बाद में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत जैन व एक अन्य खाते में भेजी रकम
राजकुमार सिंह के मुताबिक, 41,300 रुपये किसी रजत जैन के खाते में और एक लाख 5 हजार 394 रुपये किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर किए गए। उनका आरोप है कि उनकेपेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट की डिटेल सिर्फ कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी ही दे सकते हैं। उन्होंने पेटीएम पेमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट अजय शेखर शर्मा, सीईओ विजय शेखर शर्मा, पेटीएम पेमेंट बैंक, रजत जैन व कॉलर अजय शर्मा पर मिलीभगत व धोखाधड़ी करके उनके खाते से ण्क लाख 46 हजार 996 रुपये उड़ाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।


मार्केटिंग कंपनी के मालिककी तहरीर पर पेटीएम पेमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट, सीईओ सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मनीष मिश्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed