फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एचसीपी को थप्पड़ मारा, सिपाही से हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एचसीपी को थप्पड़ मारा, सिपाही से हाथापाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक बाधित कर रहे साइकिल सवार को रोकने पर उसने एचसीपी को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, सिपाही ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी भी दे डाली। इसके बाद आरोपी को पुलिस को हवाले कर दिया गया। एसचीपी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही एचसीपी विमल सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी हापुड़ तिराहे पर लगाई गई थी। सुबह 9.10 बजे एक साइकिल सवार नया बस अड्डा की तरफ से रुके हुए ट्रैफिक में घुस गया। मना करने पर भी वह नहीं माना और वाहनों से उलझकर सड़क पर गिर गया। उसे सड़क से उठाकर साइड में किया तो वह गाली-गलौच करने लगा। एचसीपी का कहना है कि समझाने पर साइकिल सवार तैश में आ गया और सड़क पर आकर यातायात बाधित करने लगा। हटाने की कोशिश करने पर साइकिल सवार ने उसे थप्पड़ मार दिया। उनके साथ ड्यूटी दे रहे सिपाही संदीप ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

रायबरेली का रहने वाला है आरोपी
प्रभारी नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान लक्ष्म दीक्षित निवासी ग्राम निबावर थाना ऊंचाहार रायबरेली के रूप में हुई है जो फिलहाल सराय नजर अली थाना कोतवाली में रहता है। एचसीपी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed