फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

प्रदूषण की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
प्रदूषण की रोकथाम को उठाएं जाएंगे अहम कदम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी तरीके से कदम उठाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को मिलकर काम करने की जरूरत है। जिला पर्यावरण और प्रबंधन योजना (डीईएमपी) पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
डीएम ने बताया कि योजना के तहत सॉलिड वेस्ट, प्लॉस्टिक, बायोमेडिकल, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन वेस्ट, हिंडन नदी व काली नदी, शहरी में वायु प्रदूषण नियंत्रण, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, घरेलू उत्प्रवाह नियंत्रण एवं पुन: प्रयोग, बालू खनन, भूगर्भीय जल व ई-वेस्ट कचरे के प्रबंधन की दिशा में काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उधर, पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम, जीडीए, आवास विकास व पीडब्ल्यूडी के नोडल अधिकारियों ने सॉलिड वेस्ट की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण को निर्देश दिया गया है कि वो संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जानकारी अपलोड कराना सुनिश्चित कराएं। साथ ही आईजीएस अधिकारियों से संपर्क कर उसके प्रयोग के लिए बैठक की जाए, जिससे की लोगों को आसानी से आईजीएल का कनेक्शन मिल सके। उधर, डीएम ने मीटिंग में हिस्सा न लेने वाले सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी पर कार्रवाई करते हुुए आगामी आदेश तक वेतन जारी करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed