फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रात 12 तक शहर में चलती रही साफ-सफाई, ट्विटर पर किया अपडेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रात 12 बजे तक ट्विटर पर सफाई की फोटो अपडेट करते रहे निगम कर्मचारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की ‘परीक्षा’ शुक्रवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी रात 12 बजे तक काम करते रहे। कर्मचारियों ने रात को सड़कों पर सफाई कराई और अधिकारी व अन्य कर्मचारी उन्हें ट्विटर पर अपलोड करते रहे। दूसरी ओर, सिटीजन फीडबैक के मामले में गाजियाबाद नगर निगम प्रदेश में नंबर वन बन गया है। शहर ने लखनऊ को भी पीछे छोड़ दिया।

4 जनवरी को देश भर के चार हजार से ज्यादा शहरों के बीच स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई थी। यह प्रतिस्पर्धा 31 जनवरी तक चली। नगर निगम ने इस प्रतियोगिता में देश के टॉप-10 शहरों की सूची में स्थान पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। गाजियाबाद ने सिटीजन फीडबैक लेने के लिए करीब 10 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया। शुक्रवार शाम सात बजे तक गाजियाबाद के 13.02 लाख लोग फीडबैक दे चुके थे। वहीं इस मामले में लखनऊ काफी पिछड़ गया। शुक्रवार शाम सात बजे तक लखनऊ का सिटीजन फीडबैक का स्कोर 12.36 लाख था। गाजियाबाद नगर निगम इस मामले में पहले स्थान पर रहा था। शुक्रवार को नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने खुद कई कालेजों में जाकर स्टूडेंट्स से ऑनलाइन फीडबैक दर्ज कराया। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान बीते एक माह में नगर आयुक्त दिनेश चंद्र खुद भी सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक फीडबैक दर्ज कराने और लोगों को जागरूक करने की मुहिम में शामिल हुए। शुक्रवार शाम नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने शाम पांच बजे निगम सभागार में कर्मचारियों-अधिकारियों की बैठक बुलाई। यह बैठक देर रात करीब 12 बजे तक चली। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी शहर की सफाई से जुड़ी गतिविधियों को ट्विटर हैंडल पर अपडेट करते रहे। बैठक में अपर नगरायुक्त आरएन पांडेय, प्रमोद कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, सुधीर शर्मा समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed