फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two friends adamant to insist on marrying each other in loni petition filed in court

आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी दो सहेलियां, अदालत में लगाई अर्जी

Thu, 02 Jan 2020 01:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two friends adamant to insist on marrying each other in loni petition filed in court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लोनी क्षेत्र की दो युवतियों ने पति-पत्नी की तरह साथ रहने और सुरक्षा दिलाए जाने के लिए अदालत में अर्जी लगाई है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। दोनों का कहना है कि पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है।

विज्ञापन


युवतियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहती हैं लेकिन लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वह वर्तमान में पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में रह रही हैं।
विज्ञापन


लोनी की रहने वाली युवती का कहना है कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसे दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली क्लास मेट युवती से दोस्ती हो गई। बाद में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई और एक दूसरे को पसंद करने लगीं। इस बीच वह कालेज के टूर पर भोपाल गई थीं। वहां दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात तय कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर से लौटने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी घर वालों को दी। परिजनों ने दोनों को दूर रहने की सलाह देते हुए रिश्ते को मंजूरी देने से इंकार कर दिया। दोनों ने अपने परिजनों से शादी की जिद की तो परिजनों ने उन्हें घर से निकाल दिया।

इसके बाद लोनी इलाके की रहने वाली युवती ने एक किराए पर फ्लैट लिया, जिसमें वह क्लासमेट दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। पता चलने पर परिवार के लोगों ने रिलेशनशिप में रहने का विरोध किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।


उन्होंने इसकी जानकारी लोनी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट से सुरक्षा की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed