फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

विषम हालात में भी ईशा ने जारी रखी जॉब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
विषम हालात में भी ईशा ने जारी रखी जॉब
विज्ञापन

गाजियाबाद। आज भी पुरुष भले ही घर-गृहस्थी के कामों को महिलाओं की जिम्मेदारी मानकर इनसे दूर रहते हों लेकिन महिलाओं ने घर-परिवार के साथ अपना दायरा बहुत दूर तक बढ़ा दिया है। अब वह चूल्हे चौके के साथ मल्टी नेशनल कंपनियों में बड़ी जिम्मेदारियों से लेकर तमाम दूसरे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। शहर की ईशा त्यागी भी ऐसी ही कामकाजी महिलाओं में एक हैं। जिंहोने तमाम दिक्कतों के बावजूद जॉब जारी रखी। पेशे से फैशन डिंजाइनर ईशा ने गारमेंट प्रोडक्शन में मास्टर डिग्री लेने के बाद नोएडा की एक निजी संस्थान में बतौर प्रोफेसर करियर की शुरूआत की। जॉब के कुछ वर्षों बाद उनकी शादी हो गई। इसके बाद उन पर जॉब के साथ-साथ परिवार की भी जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। हालांकि उनका यह सफर इतना आसान नहीं रहा। शादी के बात उनके पिता का कैंसन डायलिस शुरू हो गया। ऐसे में जॉब के साथ-साथ पिता और सुसराल की दोहरी जिम्मेदारी उनके पास आ गई। इसी बीच उनके पति को भी दौरा पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
पिता की प्रेरणा ने नहीं टूटने दी हिम्मत
इन सबके दौरान उनके जीवन में कई बार भावनात्मक मोड़ भी आया। जब उनके पास जॉब और परिवार में से किसी एक को चुनने का विकल्प था। उन्हें भी लगा की नौकरी छोड़ देनी चाहिए लेकिन उन्हें पिता लगातार प्रेरणा देते रहे। ऑफिस से भी सहयोग मिला। कुछ दिन अवकाश लिया। माहौल ठीक होने के बाद पुन: जॉब शुरू कर दी। हालांकि अगस्त 2018 में पिता के निधन से उन्हें काफी आघात पहुंचा। पिता की प्रेरणा से वह और मजबूत होकर उभरीं।
विज्ञापन

पति ने हमेशा बढ़ाया उत्साह
इन सब के बीच उन्हें जयपुर से बेहतर पैके ज की नौकरी ऑफर हुई। शहर से काफी दूर होने से उन्होंने जाने का इरादा छोड़ दिया था लेकिन पति ने हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने जयपुर में दूसरा संस्थान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह जयपुर के एक कॉलेज में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मदद के लिए बाद में उनके पति ने भी अपना ट्रांसफर जयपुर में करवाया। अब दोनों जयपुर में शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed