फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सोशल मीडिया की स्क्रीनिंग जारी, भड़काऊ पोस्ट डालने वाले जाएंगे जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सोशल मीडिया की स्क्रीनिंग जारी, भड़काऊ पोस्ट डालने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। नए नागरिक संशोधन कानून को लेकर दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर हुए बवाल के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ने धारा-144 लागू करते हुए जिले में कहीं भी धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। डीएम अजय शंकर पांडेय व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जिले के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा इंतजाम जांचे। डीएम ने कहा कि माहौल बिगाड़ने से संबंधित छोटी से छोटी हरकत करने वाले के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों अधिकारियों ने जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
गौरतलब है कि नए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनदर दिल्ली व अन्य स्थानों पर बवाल के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। मसले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या प्रकरण पर फैसले के दौरान बनाया गया जोनल व सेक्टर सिस्टम फिर से लागू कर दिया गया। सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए डीएम व एसएसपी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओं को संबंधित अधिकारियों के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सघन स्थल निरीक्षण करें और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

--------
एसएसपी ने बताया कि सोमवार रात और मंगलवार सुबह देहात क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में आरआरएफ के जवानों के साथ पैदल मार्च किया गया। मसूरी, डासना, दूधिया पीपल, डबारसी, नाहल, निडौरी, कलछीना और मोदीनगर के विभिन्न स्थानों में जाकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया की स्क्रीनिंग जारी है। भड़काऊ मैसेज भेजने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अफसरों ने सोशल मीडिया पर डाला शांति का संदेश
शहर में दौरा करने के साथ-साथ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भी मैसेज डालकर लोगों से शांति बनाए रखने व कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। एसपी सिटी मनीष मिश्र व एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डालें और न ही फॉरवर्ड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed