{"_id":"5dd6eef58ebc3e54c64ea027","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd188767185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षिकाओं से छेड़छाड़, मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षिकाओं से छेड़छाड़, मांगी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शिक्षिकाओं से छेड़छाड़, मांगी रंगदारी
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में दो महिला शिक्षकों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों का आरोप है कि मनचला उन्हें फोन पर परेशान कर रहा है। वह उनसे रंगदारी मांग रहा है और उसकी बात न मानने पर दोनों को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। शिक्षिकाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इंदिरापुरम निवासी महिला मुरादनगर क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली एक अन्य महिला भी उनके साथ पढ़ाती हैं। शिक्षिका का आरोप है कि एक व्यक्ति उन दोनों को काफी समय से परेशान कर रहा है। वह मोबाइल पर कॉल कर दोनों से अभद्रता करता है और उनसे रुपये मांगता है। रुपये न देने पर वह उन्हें जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित शिक्षिकाओं का कहना है कि उक्त आरोपी उन्हें रास्ते में आते-जाते समय छेड़ता है। वह उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शिक्षिका की तहरीर पर रंगदारी मांगने, छेड़छाड़ करने व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।