फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कविनगर थाना पुलिस ने चार युवतियों व सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त स्पा सेंटर पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे आरडीसी में चल रहा था। पुलिस को छापे के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुआ हैं।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि आरडीसी स्थित वैनिटी स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लोगों की शिकायत थी कि स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार को कविनगर पुलिस को स्पा सेंटर पर छापामारी के निर्देश दिए गए। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद घेराबंदी कर स्पा सेंटर में छापामारी की गई। पुलिस को देख सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से चार युवतियों व स्पा सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर बुलाते थे ग्राहक
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के अंदर पिछले काफी समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। व्हाट्सएप के माध्यम से संचालक व उससे जुड़े हुए लोग लड़कियों के फोटो भेजकर ग्राहकों को मोहित करते थे। बताया गया है कि लड़कियों के अश्लील फोटो उसमें होते थे। फोटो देखने के बाद कीमत तय होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोगस ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी
स्पा सेंटर के अंदर चल रही गतिविधियों को जानने के लिए एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। अंदर जाने पर दो हजार रुपये में डील हुई। लड़की केसामने आते ही इशारा करके बाहर खड़ी पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने मौकेपर मिले सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
दलालों व पुराने ग्राहकों के जरिये ही होती थी सौदेबाजी
एसपी सिटी ने बताया कि स्पा सेंटर में अजनबी लोगों से देह व्यापार के संबंध मं कोई बातचीत नहीं की जाती थी। दलालों या पुराने ग्राहकों के रेफरेंस पर ही लड़की देखकर सौदेबाजी होती थी। ग्राहक को या तो स्पा सेंटर से जुड़े किसी व्यक्ति का परिचय देना पड़ता था या फिर उससे बात करानी होती थी। नए लोगों की स्पा सेंटर में एंट्री भी नहीं होती थी।

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने स्पा सेंटर से सूरज चौधरी निवासी शक्केवाली गली मुरादनगर, बंटी सिंह निवासी गांव लाखन शिव मंदिर के पास मौहल्ला मंडी पिलखुआ, सत्यम निवासी सेक्टर-23 संजयनगर थाना कविनगर, पवन कुमार त्यागी निवासी गोविंदपुरम, सुमित निवासी ग्राम कालंद थाना पिलखुआ व ललित निवासी ग्राम भिक्कनपुर थाना मुरादनगर को गिरफ्तार किया है। सूरज चौधरी स्पा सेंटर का मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed