फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चार जगह कैमरों में कैद हुए शूटर, पहचान की जद्दोजहद जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चार जगह कैमरों में कैद हुए शूटर, पहचान की जद्दोजहद जारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। चिरंजीव विहार में दिनदहाडे़े कपड़ा व्यापारी अमित सेठ की हत्या के मामला में पुलिस 36 घंटे बाद भी खाली हाथ है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस अब उनकी पहचान करने की जद्दोजहद में जुटी हुई है। वहीं, परिजनों द्वारा मुकदमे में नामजद किए गए पांचों आरोपियों से भी पुलिस मैराथन पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का कहना है कि कई टीमें घटना के खुलासे में लगी हुई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि चिरंजीव विहार सेक्टर-6 निवासी अमित सेठ (45) कपड़े के बड़े व्यापारी थे। वह फाइनेंस व प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर घर से निकले। दस कदम दूर पहुंचते ही बाइक पर आए तीन शूटर अमित सेठ को गोलियों से छलनी कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। शूटर्स ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि कपड़े से मुंह भी ढका हुआ था। परिजनों ने पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्या होने की आशंका जाहिर की थी। अमित सेठ के भाई अश्वनी सेठ ने पांच लोगों पर शक जाहिर कर बाइस्तबा एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने इन पर जताया था शक
परिजनों का कहना था कि सेक्टर-2 राजनगर निवासी रोहित, शास्त्रीनगर निवासी अंकित सक्सैना, इंदिरापुरम निवासी बृजकिशोर, राजनगर निवासी अमित राज और कविनगर निवासी बिट्टू से अमित सेठ का लेनदेन था। करीब एक सप्ताह पहले उक्त लोगों का अमित सेठ से विवाद भी हुआ था। परिजनों ने शक जाहिर किया था कि अगर उक्त पांचों से पूछताछ की जाए तो घटना को लेकर कुछ क्लू मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई करोड़ का था लेनदेन
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने जिन पांच लोगों पर शक जाहिर किया है, उनका अमित सेठ से लेनदेन था। एक व्यक्ति से डेढ़ करोड़ रुपये, जबकि एक से करीब 50 लाख का लेनदेन था। कुल मिलाकर पांचों लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन था। इसके अलावा भी अन्य लोगों को अमित सेठ ने पैसा दिया हुआ था।
इनसेट ...
बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित सेठ को चार गोली लगने की पुष्टि हुई है। दो गोली साइड से और दो गोली सामने से मारी गई हैं। हत्या में 32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद सुबह 11 बजे हिंडन श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शामिल हो शहर के तमाम व्यापारियों नेे शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। बड़े बेटे मनन सेठ ने पिता अमित सेठ की चिता को मुखाग्नि दी।
इनसेट ...
रंगदारी के एंगल पर भी चल रही जांच
अभी तक पैसों के लेन-देन में व्यापारी अमित सेठ की हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन, पुलिस ने रंगदारी के नए एंगल से भी मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने अमित सेठ रंगदारी तो नहीं मांगी थी, जिसे न देने पर उनकी हत्या कतर दी गई। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। पुलिस व्यापारी के मोबाइल की सीडीआर भी खंगालेगी।

वर्जन ...
सभी पहलुओं पर मामले की जांच चल रही है। कुछ फुटेज मिली हैं, जिनकी मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।- श्लोक कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed