फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से गन प्वाइंट पर कैश लूटा, विरोध पर फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से गन प्वाइंट पर कैश लूटा, विरोध पर फायरिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लेकर कैश लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
बिहारीपुरा निवासी संजीव चौहान विजयननगर थानाक्षेत्र की क्रासिंग रिपब्लिक स्थित प्रतीक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं। उसका कहना है कि मंगलवार रात को वह और दो अन्य सेल्समैन पुष्पेंद्र व ललित नाइट ड्यूटी पर थे। रात करीब दो बजे सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार के चालक ने बाहर आकर संजीव से तेल के बारे में पूछा। आरोप है कि इसी दौरान कार से दूसरा युवक आया, जिसने संजीव की कनपटी पर पिस्टल तान दी। हत्या की धमकी देकर बदमाशों ने संजीव से कैश से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित के मुताबिक बैग में 15 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन

दूसरे सेल्समैन का कैश लुटने से बचा
संजीव का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर दूसरा सेल्समैन ललित भी दफ्तर से बाहर निकल आया। बदमाश पिस्टल लेकर उसकी तरफ भी बढ़े तो संजीव ने शोर मचा दिया। जिससे ललित भागकर कमरे में बंद हो गया। संजीव का कहना है कि अगर ललित आ जाता तो बदमाश उसके पास मौजूद कैश भी लूट लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि पंप मशीन में नहीं लगी गोली
संजीव के मुताबिक जब उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिसमें वह हबाल-बाल बच गया। उसका कहना है कि गनीमत रही कि गोली पेट्रोल पंप की मशीन में नहीं लगी। अगर गोली उसमें लगती तो बड़ी घटना हो सकती थी। संजीव का कहना है कि कार में अन्य बदमाश भी थे, लेकिन बाहर आकर दो ने ही वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। विजयनगर एसएचओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed