फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मधुबन बापूधाम में जीडीए कर्मचारियों को मिलेगा आशियाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मधुबन बापूधाम में जीडीए कर्मचारियों को मिलेगा आशियाना
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की मधुबन बापूधाम कॉलोनी में प्राधिकरण नए कार्यालय के साथ उसी के बराबर में कर्मचारियों को आशियाना की सौगात मिलेगी। जीडीए मधुबन बापूधाम में अधूरी पड़ी बहुमंजिला बिल्डिंग में कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कराएगा। बिल्डिंग के बराबर में ही एक भूखंड में बेसमेंट की खुदाई हो चुकी है, यहां जीडीए के कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण टीम ने दोनों साइट का निरीक्षण कर सर्वे पूरा कर लिया है। अब कर्मचारियों के आवास व जीडीए कार्यालय के निर्माण संबंधी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
प्रस्ताव को बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही दोनों पर काम शुरू हो जाएगा। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक मधुबन बापूधाम योजना में प्राधिकरण की ओर से कई साल पहले ग्रुप हाउसिंग के लिए बहुमंजिला बिल्डिंग का स्ट्रक्चर खड़ा किया गया था। फ्लैटों की मांग में कमी को देखते हुए जीडीए ने इसका निर्माण रोक दिया था। अब छह मंजिला खड़े इस स्ट्रक्चर को पूरा कर कर्मचारियों के लिए फ्लैट तैयार किए जाएंगे। यहां दो से लेकर तीन बीएचके के फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके साथ इसी बिल्डिंग के बराबर के एक भूखंड में बेसमेंट की खुदाई की गई थी। जीडीए ने इसी जगह प्राधिकरण के कार्यालय का निर्माण करने का फैसला किया है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगते ही प्राधिकरण के कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके डिजाइन पर नियोजन अनुभाग ने काम शुरू कर दिया है। बोर्ड की सहमति के बाद निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीडीए के सचिव संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने भी मधुबन बापूधाम में ही प्राधिकरण के कार्यालय को शिफ्ट करने का सुझाव दिया था। प्राधिकरण का मकसद जीडीए की योजना को हिट बनाना है।
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम योजना में अधूरे बहुमंजिला बिल्डिंग के स्ट्रक्चर पर कर्मचारियों के लिए आवास और उउसी के बराबर के भूखंड पर जीडीए कार्यालय के निर्माण की योजना है। सर्वे पूरा हो चुका है। बोर्ड की मंजूरी के बाद काम शुरू किया जाएगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed