फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फर्जी आवंटन-पत्र जारी करने वाला बाबू बर्खास्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फर्जी आवंटन-पत्र जारी करने वाला बाबू बर्खास्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में एक फ्लैट का फर्जी आवंटन-पत्र जारी करने के मामले में बाबू शोभित शर्मा को जीडीए ने बर्खास्त कर दिया है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आदेश पर बाबू को बर्खास्त किया गया है। आरोपी बाबू पर एक व्यक्ति से 22.50 लाख रुपये लेकर एक फ्लैट का फर्जी आवंटन पत्र जारी करने का आरोप था।

जीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्तगी की कार्रवाई से पहले आरोपी बाबू शोभित शर्मा को अंतिम बार अपनी बात रखने का अवसर दिया गया था। उनका कोई जबाव नहीं आनेे के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में गोविंदपुरम निवासी ओमप्रकाश को 2013-14 में एक फ्लैट का आवंटन करने के मामले में आरोपी बाबू शोभित शर्मा ने 22.50 लाख जमा करवाए थे। समय-समय पर उन्हें रसीद भी मिलती रही। पीड़ित के बीमार होने व पैसों की जरूरत पड़ने पर जब रिफंड करवाने की मांग की गई तो मामला सामने आया। पीड़ित की पत्नी राजरानी के जीडीए सचिव संतोष कुमार राय से मिलने पर उन्होंने संपत्ति अनुभाग को तत्काल रिफंड करवाने के निर्देश दिए। लेकिन जांच में आवंटन-पत्र सहित सभी रसीदें फर्जी पाई गईं। इसके बाद आरोपी को सस्पेंड कर जांच अपर सचिव सीबी त्रिपाठी को सौंपी गई। अपर सचिव की जांच रिपोर्ट के आधार पर जीडीए उपाध्यक्ष ने बाबू को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed